पानी में रहकर भी पानी नहीं पीता ये जानवर, जानते हैं आप?

Trending General Knowledge : पानी में कई जानवर रहते हैं, एक रहस्यमयी दुनिया पानी के अंदर बसती है, क्या आपको पता है कि वह कौन सा जानवर है जो पानी में रहते हुए भी पानी नहीं पीता?

Trending General Knowledge interesting question

जानते हैं इन सवालों का जवाब? (Photo Source: freepik)

Trending General Knowledge : क्या आपको पता है, पानी में रहने वाला वह कौन सा जानवर है, जो पानी में रहते हुए भी पानी नहीं पीता? ऐसे कई दिलचस्प सवालों के जवाब हम आपके लिए लेकर आए हैं। ये सवाल ऐसे हैं, जो पढ़ाई के दौरान या किसी परीक्षा के दौरान आपके सामने आ सकते हैं। सामान्य ज्ञान के लिए भी ये सवाल और जवाब आपके लिए महत्वपूर्ण हैं।

पानी में जीव जंतुओं और जानवरों की एक विशाल दुनिया बसती है लेकिन इनमें एक जानवर ऐसा भी है जो पानी में रहता जरूर है लेकिन पानी नहीं पीता। हैरानी की बात यह है कि आपमें से अधिकतर लोगों ने इस जानवर को जरूर देखा होगा तो चलिए शुरू करते हैं, सवाल और जवाब का सिलसिला।

सवाल : कौन सा जानवर दूध और अंडे दोनों देता है?
जवाब :प्लैटीपस और एकिड्ना। दोनो ही स्‍तनधारी जीव हैं लेकिन बच्चा पैदा करने के लिए अंडे देते हैं।

सवाल : कौन सा फूल है जो 36 साल में एक बार खिलता है?
जवाब : इस फूल का नाम “नागपुष्प”, जो 36 साल में केवल एक बार ही खिलता है।

सवाल : भारत में कौन सा फूल हर महीने खिलता है?
जवाब : इस फूल का नाम गुड़हल है, जिसे बारहमासी कहा जाता है क्योंकि इसका फूल 12 महीने खिलता है।

सवाल : दुनिया का सबसे छोटा फूल कौन सा है?
जवाब : वोल्फिया ग्लोबोसा को दुनिया का सबसे छोटा फूल बताया गया है।

सवाल : पानी में रहकर भी पानी ना पीने वाले जानवर का नाम जानते हैं?
जवाब : मेंढ़क, मेढ़क में पानी में रहता है लेकिन पानी नहीं पीता।

सवाल : 12 साल में एक बार खिलने वाले फूल का नाम?
जवाब : इस फूल का नाम नीलकुरिंजी है, जो 12 साल बाद एक बार खिलता है।

सवाल : उड़ने वाले सांप कहां पाए जाते हैं?
जवाब : उड़ने वाले सांप अफ्रीका में पाए जाते हैं।

सवाल : किस देश में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है?
जवाब : क्यूबा में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस लेना पड़ता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ