---विज्ञापन---

JCB ड्राइवर की करतूत का वीडियो वायरल, बीच सड़क वाहन रोक लेने लगा खर्राटे

JCB Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक JCB व्यस्त सड़क पर खड़ी है और ड्राइवर सो रहा है। JCB की वजह से जाम भी लग रहा है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर कुछ लोग इस पर हल्के-फुल्के कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ ऐसे हैं जो सवाल उठा रहे हैं। वायरल वीडियो में एक जेसीबी बीच सड़क पर खड़ी है और ड्राइवर सो रहा है।

क्या है वीडियो में?

---विज्ञापन---

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक जेसीबी व्यस्त सड़क के बीचोबीच खड़ी हुई है। इससे ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। काफी देर तक जब जेसीबी सड़क से नहीं हटी तो कुछ लोग आगे आए और ड्राइवर को खोजने की कोशिश करने लगे। एक शख्स ने जब जेसीबी पर चढ़कर देखा तो पता चला कि ड्राइवर तो सो रहा था।

शख्स ने जेसीबी ड्राइवर को जगाया और उसे बीच सड़क से जेसीबी हटाने के लिए कहा। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो कहां का है, कब का है, इसको लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाए है।

---विज्ञापन---

JCB driver sleeping in the middle of busy road
byu/22_January_2024 inCarsIndia


वीडियो देखने के बाद तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर ऐसे जेसीबी का खड़ा होना किसी बड़ी दुर्घटना का कारण हो सकता है तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो इस वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : OYO बंद करवा दिए, पार्क में बैठने नहीं दे रहे, कपल ने BJP विधायक को खूब सुनाया

एक ने लिखा कि शायद वह ओवरटाइम नहीं करना चाहता। जहां टाइम खत्म, जेसीबी खड़ी! एक यूजर ने लिखा कि शायद वह नशे में है। आंखों से तो ऐसा ही लग रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इस तरह बीच सड़क पर जेसीबी खड़ी कर ये दूसरों की जान जोखिम में डाल रहा है और कानून भी तोड़ रहा है। ऐसे में पुलिस से इसकी शिकायत कर देनी चाहिए।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2024 07:50 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola