China Zoo Viral Video : पड़ोसी मुल्क चीन भी कमाल है। ये देश डुप्लीकेट और ‘चालू माल’ बनाने के लिए दुनिया भर में फेमस है लेकिन अब इस देश के एक चिड़ियाघर से बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस खबर को पढ़ने के बाद आप सोच में पड़ जाएंगे कि इस पर हंसे या हैरान हों। मामला चीन के शानवेई चिड़ियाघर का बताया जा रहा है, इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
पर्यटक जब चिड़ियाघर में घूमते हुए पांडा के बाड़े में पहुंचे तो खूबसूरत जानवरों को देखकर बड़े खुश हुए लेकिन धीरे-धीरे उनकी ये खुशी हैरानी और हंसी में बदल गई क्योंकि जिसे वह पांडा समझ रहे थे, वह पांडा नहीं बल्कि हमारे पास मिलने वाला एक आम जानवर था, जिसे रंग करके पांडा बना दिया गया था।
बताया गया कि ये कुत्ते थे। पर्यटक तब हैरान रह गए जब इन कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। भौंकने से इन कुत्तों की सच्चाई सामने आ गई और पर्यटक भी सन्न रह गए। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि चीन के चिड़ियाघर मे , पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए दो पिल्लों को पांडा की तरह तैयार किया गया है, क्योंकि यह बाड़ा छोटा है और इसमें असली पांडा नहीं रह सकते। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये पांडा ऐसे दिखते हैं जैसे इन्हें वुहान लैब में बनाया गया हो। एक ने लिखा कि मैं जानता हूं कि चीन नकल के लिए जाना जाता है, लेकिन यह नियंत्रण से बाहर होता जा रहा है।
यह भी पढ़ें : यह शख्स करता है शादियां बर्बाद करने का काम, दिसंबर तक बुकिंग फुल!
एक अन्य ने लिखा कि बड़ा सवाल यह है कि सरकारें ऐसा क्यों सोचती हैं कि वे लगातार झूठ बोलकर बच सकती हैं? हर बड़ा देश ऐसा करता है और इसे रोकना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि चीन सबको धोखा देने का काम करता है और अब अपने पर्यटकों को भी धोखा दे रहा है। ये बिलकुल भी ठीक नहीं है।
बता दें कि चिड़ियाघर की तरफ से कहा गया है कि ये सिर्फ पर्यटकों के मनोरंजन और उन्हें आकर्षित करने के लिए बनाया गया है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
2 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
7 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines