Banke Bihari Mandir Live Death : उत्तर प्रदेश के बांके बिहारी मंदिर में एक भक्त की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंदिर में लोगों के बीच अचानक एक भक्त गिरा और फिर उठा ही नहीं। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग मंदिर परिसर में हैं। कई लोगों की भीड़ भी है। अचानक चलते-चलते वह पीछे की ओर गिरने लगे तो एक शख्स ने उन्हें संभालने की कोशिश लेकिन उन्हें संभाल नहीं पाया और गिर पड़े। बताया गया कि इसके बाद उनकी मौत हो गई। 72 साल के बुजुर्ग पंजाब से दर्शन के लिए पहुंचे थे।
मंदिर में गिरे और फिर उठे ही नहीं
72 साल के श्रद्धालु रणधीर तलवार की मंदिर में मौत हो गई। वो जालंधर से बेटी–दामाद संग दर्शन करने आए थे। लाइन में हाथ जोड़कर खड़े हुए थे तभी गिरे और फिर नहीं उठे। मामला मंगलवार शाम करीब पांच के आस पास हुआ था। वीडियो में रणधीर तलवार को VVIP गैलरी में दर्शन के लिए खड़े दिखाई दे रहे हैं।
रणधीर तलवार जब गिरने लगे तो मंदिर के कुछ कर्मचारी उन्हें पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन संभाल नहीं पाए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कहा जा रहा है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है।
यह भी पढ़ें : Video: एक कमरे का मकान अंदर से इतना आलीशान, देखने वाले हैरान
रणधीर तलवार के दामाद ने कहा कि इससे पहले भी एक बार कार्डियक अरेस्ट आ चुका था। इस बार उनकी मौत हो गई। परिवार के सदस्य रणधीर तलवार सिंह शव को लेकर पंजाब निकल गए। घटना का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines