हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video: 'इसे बवासीर नहीं है...', UP Roadways के ड्राइवर ने सीट से उछल-उछलकर लगाया टॉप गियर, नौकरी से निकाला गया

विज्ञापन

Viral Video: यूपी रोडवेज के ड्राइवर को गियर लगाते हुए वीडियो बनाना भारी पड़ गया। वीडियो में ड्राइवर बस की सीट से उछल-उछलकर गियर लगा रहा है।

देखने से लग रहा है कि गियर लगाने में उसे दिक्कत हो रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि ड्राइवर को बवासीर नहीं है।

देखिए पूरा VIDEO

पीएम मोदी को टैग किया वीडियो

इस वीडियो को तमाम लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनमें से एक अंबुज ने वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा कि ये हैं यूपी रोडवेज की बसें। ड्राइवर को बवासीर नहीं है। रोडवेज बसों को टॉप गियर में डालने की यही तरीका है। इसे यूपी रोडवेज के अलावा पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी टैग किया गया है।

विज्ञापन

अफसर बोले- ड्राइवर कर रहा था बदमाशी

इस पोस्ट पर प्रतापगढ़ डिपो के एआरएम ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि बस नंबर 4621 की विधिवत जांच की गई। बस बिल्कुल ठीक है। बस में गियर संबंधी कोई दिक्कत नहीं है। चालक कौशलपति संविदा कर्मी है। उसके द्वारा बदमाशी कर निगम की छवि को धूमिल किया गया है। उसके इस काम के लिए उसकी संविदा खत्म कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: विनाशकाले विपरीत बुद्धि, शत्रुघ्न सिन्हा बोले- मेरे दोस्त मोदी ने राहुल को दिया बड़ा हथियार, विपक्ष को होगा बड़ा फायदा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola