Viral Video : मोबाइल देखते-देखते काम करना, सड़क पार करना, रेलवे ट्रैक पर चलना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका उदाहरण कई बार सामने आ चुका है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि किस तरह इंसान को मौत ‘टक्क’ से छू कर चली गई। चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। घटना अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में हुई है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। ट्रेन आती देख कई लोग रुक गए और ट्रेन के जाने का इंतजार करने लगे लेकिन इसी बीच शख्स आया और सीधे पटरी पार करने लगा। उसके हाथ में फोन था और वह फोन देखते हुए चल रहा था। उसका ध्यान पटरी और ट्रेन पर गया ही नहीं।
मरते-मरते बचा शख्स
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रेन और शख्स दोनों आमने सामने और दोनों के बीच कुछ ही कदम की दूरी है। इतने में शख्स की नजर ट्रेन पर पड़ी और उसने अपने कदम को पीछे खींच लिया लेकिन शख्स ट्रेन से टकरा गया। गनीमत रही कि चोट लगने के बाद वह पटरी के बाहर आकर गिरा और मरने से बच गया।
घटना के बाद वहां मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे और शख्स से पूछताछ की और प्राथमिक उपचार दिया, वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि शख्स को सिर्फ मामूली चोट ही आई है। जिस वक्त शख्स रेलवे ट्रैक पर गया, पास में ही एक महिला खड़ी थी। महिला ने शख्स को रोकने की भी कोशिश नहीं की, जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स टिप्पणी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Viral Video : दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड… लड़कियों ने निकाला ऐसा मार्च, देखते ही हंस पड़े लोग
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि वहां एक महिला भी खड़ी थी। उसने भी शख्स को बचाने की कोशिश नहीं की। एक ने लिखा कि फोन ना जाने कितने लोगों की जान लेकर रहेगा। एक अन्य ने लिखा कि वहां खड़ी महिला शायद किसी का मां नहीं है, मैं होती तो उसकी गर्दन तुरंत पकड़ लेती। एक अन्य ने लिखा कि मोबाइल फोन बहुत खतरनाक है, यह जानलेवा हो सकता है। सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines