---विज्ञापन---

Viral Video : दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड… लड़कियों ने निकाला ऐसा मार्च, देखते ही हंस पड़े लोग

Viral Video : वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि लड़कियां पुरुषों के दाढ़ी रखने का विरोध करने हुए एक रैली निकाल रही हैं। वीडियो देखने के बाद लोग हैरान है कि आखिर माजरा क्या है?

---विज्ञापन---

Viral Video : दुनियाभर में तरह-तरह की चीजों को लेकर प्रदर्शन होते रहते हैं। कभी कोई न्याय के लिए प्रदर्शन करता है तो कोई समाज में बदलाव को लेकर। इस वक्त एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़कियां पुरुषों की दाढ़ी के विरोध में प्रदर्शन कर रही हैं और रैली निकालती दिखाई दे रही हैं। चौंकाने वाला वीडियो भारत का ही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लड़कियां एक रैली निकाल रही हैं। देखने में यह रैली सामान्य लग रही है लेकिन जब आप इनके नारों को सुनेंगे और कार्ड बोर्ड को देखेंगे तो चौंक जाएंगे। दरअसल ये लड़कियां क्लीन शेव बॉयफ्रेंड के लिए रैली निकाल रही हैं। लड़कियों के हाथ में तख्तियां भी हैं, जिस पर लिखा हुआ है कि

---विज्ञापन---
  • ‘No Clean Shave No Love’
  • ‘दाढ़ी हटाओ प्यार बचाओ।’
  • ‘दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो, Choice तुम्हारी।’
  • बिना दाढ़ी वाले बॉयफ्रेंड की तमन्ना अब हमारे दिल में है.

वीडियो में दिखाई दे रही लड़कियां अपने चेहरे पर सांकेतिक तौर पर दाढ़ी लगाई हुई दिखाई दे रही हैं। इन नारों को लड़कियां चिल्लाकर बोल भी रही हैं, जो भी इन लड़कियों को देख रहा है वही सन्न है कि आखिर ये किस तरह की रैली है। वीडियो में दिखाई दे रहे लोग हैरानी भरी निगाह लड़कियों की तरफ देख रहे हैं।


यह वीडियो सोशल मीडिया पर कई अकाउंट से शेयर किया गया है लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि क्या सच में लड़कियों के समूह ने रैली निकाली थी या ये सिर्फ रील बनाने के लिए अथवा किसी प्रमोशन शूट, इवेंट के लिए ये रैली निकाली गई थी। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें :  ओह भाई! अस्पताल में मरीजों के सामने बनाने लगा रील, पुलिस वाला भी रह गया हैरान

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि भाई लड़कियों की मांग जायज है। शेविंग के बाद कुछ लड़कों का अलग ही रूप देखने को मिलता है। एक अन्य ने लिखा कि इस आंदोलन ने मेरी आंखें खोल दी हैं। अब मुझे समझ आया है कि अबतक मैं सिंगल क्यों हूं। एक ने लिखा कि मुझे यही नहीं समझ आ रहा है कि आखिर दाढ़ी से इन्हें इतनी दिक्कत क्यों हो गई है?

First published on: Oct 18, 2024 01:27 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola