नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला खाट पर लेटी है और एक कोबरा महिला के शरीर पर खड़ा होकर फुफकार मार रहा है। इस दौरान महिला बेसुध होकर आराम से सो रही है। IFS अफसर सुशांत नंदा ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – कर्नाटक में मठ के मुख्य पुजारी पर छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, CM बोम्मई ने दिया ये बयान
वायरल वीडियो की शुरुआत कोबरा के एक शॉट से होती है, जो खाट पर सो रही महिला के शरीर पर खड़ा होकर हमला करने के एक्शन में दिख रहा है। उधर, इस दौरान खाट पर सो रही महिला को कोबरा का जरा सा भी अहसास नहीं होता है और वह बेसुध होकर लेटी रहती है।
सही सलामत है महिला
आईएफएस अफसर की ओर से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन के मुताबिक, कोबरा कुछ देर बाद खुद महिला के शरीर से उतरकर झाड़ियों की ओर चला जाता है। अफसर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जब आपके साथ ऐसा होगा तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? हालांकि कोबरा महिला को नुकसान पहुंचाए बगैर कुछ मिनटों के बाद वहां से चला गया।
वीडियो को अब तक करीब 35 हजार बार से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं, 182 लोगों ने अफसर के इस ट्वीट को रीट्विट किया है।सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मैं सोच रहा हूं कि वीडियो शूट करने वाला व्यक्ति कितना साहसी था।
अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, बंगलुरु में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध
एक यूजर ने लिखा कि अच्छा किया कि वीडियो शूट करने वाले व्यक्ति ने कुछ हरकत नहीं की नहीं तो थोड़ी सी चूक महिला के जान पर भारी पड़ सकती थी। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि ईश्वर में विश्वास जीवन में कठिन समय का सामना करने की शक्ति देता है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
7 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
8 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines