हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पहली बार इतने करीब से दिखा 'UFO'! वीडियो देखकर हैरान रह गए सब

UFO Viral Video : वायरल वीडियो में एक अज्ञात उड़न तस्तरी हवा में उड़ती दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में UFO सबसे साफ दिखाई दे रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर करीब 5 करोड़ लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

UFO Viral Video : UFO देखने जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। UFO देखते ही तमाम जांच और सुरक्षा एजेंसियां चौंकन्नी हो जाती है। माना जाता है कि UFO दुश्मन देश के जासूस भी हो सकते हैं। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं लेकिन दावा है कि ब्राजील में भी एक UFO देखा गया और ये अब तक कैमरे में सबसे क्लियर रिकॉर्ड UFO है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक त्रिकोणीय UFO हवा में उड़ रहा है। उसका आकर अजीब सा है। दावा किया गया है कि UFO में लैंडिंग गियर भी लगा हुआ है, हालांकि वह वीडियो में ठीक से दिखाई नहीं दे रहा है। ये अज्ञात उड़न तस्तरी कैमरे में कैद हो गई, जिसने सनसनी मचा दी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

दावा किया जा रहा है कि UFO का ये वायरल वीडियो अब तक का सबसे स्पष्ट वीडियो फुटेज कहा जा रहा है। यह वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसके बाद यह वायरल हो गया। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है कि ये UFO ही था, या किसी की शरारत है। वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिखने में ऐसा लग रहा है कि इसे किसी इंसान ने बनाया है। ये किसी तरह से UFO नहीं लग रहा है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लोगों को परेशान करने के लिए ये एक अच्छा वीडियो है लेकिन इस तरह के वीडियो बनाने के लिए लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। एक ने लिखा कि मुझे नहीं लगता है कि ये UFO है लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं है कि वीडियो में दूर रहने के बाद भी ऑब्जेक्ट साफ़ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें : भारत में मोबाइल से पहली कॉल किसने, किसको की थी? जानें ऐसे ही रोचक सवालों के जवाब

विज्ञापन

UFO के इस वीडियो को @MarioNawfal नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक साढ़े पांच करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। इस वीडियो ने सनसनी मचा दी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola