हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बछड़े को मारी टक्कर तो गायों ने मिलकर रोक ली कार, दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कार चालक बछड़े को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गायों ने मिलकर कार को घेर लिया।

विज्ञापन

Viral Video : खुले में घूम रहे जानवर कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं और इन्हीं जानवरों की वजह से कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। अब  छत्तीसगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार के नीचे बछड़ा दब गया तो गाय ने कार का पीछा किया और घेर कर खड़ी हो गईं। बताया जा रहा है कि ड्राइवर की लापरवाही के कारण बछड़ा कार में फंस गया था।

घटना छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की बताई जा रही है। यहां बेजुबान जानवर को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाय का बछड़ा कार में फंस गया और घिसटने लगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या ड्राइवर ने जानबूझकर बछड़े को घसीटा या गलती से लेकिन घटना के बाद गायों ने कार का पीछा कर लिया।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

कुछ दूर जाने के बाद कार के आगे गायें खड़ी हो गईं और चारों तरफ से घेर लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और बछड़े को निकालकर इलाज के लिए ले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इंसान कितना निष्ठुर होता जा रहा है उसे यह नहीं पता चला कि बछड़ा गाड़ी के नीचे आ गया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इन गायों को खुले में छोड़ने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। गायों को आखिर बांधकर क्यों नहीं रखा गया है। एक अन्य ने लिखा कि कार से जब इंसान कुचले जा रहे हैं, 30 किमी तक घसीटे जा रहे हैं तो जानवरों की क्या बात की जाए।

यह भी पढ़ें : हवा में उड़ते हुए शोरूम में जा घुसी कार, यात्री बाहर निकलकर बोले, ‘चाय पिला दो…’

एक अन्य ने लिखा कि कभी-कभी इस तरह की गलती हो जाती है लेकिन गाय सड़क पर क्यों घूम रही हैं? ये सवाल भी पूछा जाना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि गाड़ी चलाने वाले लोग आजकल कुछ ज्यादा ही लापरवाही बरतते हैं, कठोर नियम बनाने की जरूरत है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें