हवा में उड़ते हुए शोरूम में जा घुसी कार, यात्री बाहर निकलकर बोले, 'चाय पिला दो...'

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें एक कार को हवा में पलटते हुए देखा जा सकता है। इस भयंकर हादसे में गनीमत ये रही कि किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन कार सवार सभी चाय लवर निकले, जानिए क्या है पूरी कहानी।

Rajasthan Viral accident Video

Rajasthan Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो राजस्थान के नागौर का बताया जा रहा है। जिसमें तेज रफ्तार कार अचानक से पलटती हुई एक शोरूम में घुसती हुई दिख रही है। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है, सभी यात्री सुरक्षित कार से बाहर निकल आए। इसके साथ ही दिलचस्प बात यह है कि हादसे के तुरंत बाद सभी लोग शोरूम में अंदर गए और बोले हमें चाय पिला दो।

तेज रफ्तार में थी कार

जो वीडियो सामने आया है वह शोरूम के सीसीटीवी से लिया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि शोरूम के आसपास एकदम सन्नाटा पसरा है लेकिन तभी एक हवा में उड़ती हुई कार आती है और शोरूम की दीवार पर चढ़ जाती है। जानकारी के मुताबिक, कार लगभग 8 बार पलटी, जिसमें करीब पांच लोग सवार थे। कार पलटते हुए शोरूम के पास उल्टी स्थिति में जाकर रुकी। जिसकी वजह से शोरूम का कुछ हिस्सा भी टूट गया।

कार सवार बोले चाय पिला दो

इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह काफी भयंकर हादसा था। इस दौरान कार से आग की लपटें भी उठती दिखाई दे रही हैं। लेकिन खास बात यह रही कि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि कार ड्राइवर पलटी कार से ही बाहर निकला, इसके बाद बाकी के लोग भी बाहर निकल आए। इस हादसे से जब सब लोग स्तब्ध थे तभी कहानी में नया मोड़ आया। सभी कार सवार शोरूम के अंदर आए और चाय की डिमांड करते हुए बोले कि हमें चाय पिला दो।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार एजेंसी के एक कर्मचारी ने कह कि किसी को कोई चोट नहीं आई, यहां तक की एक खरोंच भी नहीं थी। वह अंदर आए और चाय मांगी, जैसे कुछ हुआ ही न हो। अधिकारियों ने जानकारी दी कि कार सवार नागौर से बीकानेर जा रहे थे। तेज रफ्तार होने की वजह से कार का बैलेंस नहीं बन पाया, जिसकी वजह से वह पलट गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ