Goa Tourist Viral Video : गोवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घूमने पहुंचे लड़के और लड़कियों की एक हरकत से कुछ लोग नाराज हो गए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के बाद कई लोगों ने आपत्ति जताई। इससे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंटे नजर आए।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो स्कूटी पर दो-दो लोग सवार हैं। दोनों स्कूटी पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए दिखाई दे रही है। लड़कियां पीछे बैठी हुई हैं लेकिन दोनों उलटी बैठी हुई हैं। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। यही वजह ने किसी ने इनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और आपत्ति जताई।
@Herman_Gomes नाम के X अकाउंट से वीडियो शेयर कर लिखा गया कि गोवा आने वाले लोग कृपया गोवा में प्रवेश करने से पहले अपना व्यवहार गौ शाला में रखें।’ हम बस इतना ही चाहते हैं कि कृपया सभ्य व्यवहार करें। यह उत्तरी गोवा में है और अब एक सामान्य पैटर्न है। उसने यह भी लिखा कि लोगों ने गोवा में घर खरीदा है और अब यहां रहते हैं। वे इस तरह का व्यवहार नहीं करते। वे बहुत अच्छा योगदान देते हैं। तो फिर ये पर्यटक ही क्यों हेलमेट नहीं पहनते और सड़कों को हम सबके लिए असुरक्षित बनाते हैं?
लोगों के कमेंट्स
इस पोस्ट के बाद तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें क्या गलत है? दोपहिया वाहन पर उल्टा बैठना उनका जोखिम है। गाड़ी भी धीरे-धीरे चल रही है। ये किसी को भी नुकसान भी नहीं पहुंचा रहे हैं। एक ने लिखा कि पर्यटकों को बदनाम करने से पहले ये सोचना चाहिए कि गोवा के इकॉनमी में ये बड़ा योगदान देते हैं।
एक ने लिखा कि वीडियो शेयर करने वाला शख्स भारतीयों के प्रति घृणा क्यों पैदा कर रहा है? एक ने लिखा कि गोवा में लोग मस्ती करने और खुश होने के लिए जाते हैं, अगर यही नहीं कर पाएंगे तो गोवा जायेंगे ही क्यों? एक ने लिखा कि व्यस्त सड़क पर उनका वीडियो रिकॉर्ड करना भी एक जोखिम ही है मिस्टर, आप भी उनके जैसा ही कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : एक ऐसी जगह, जहां से चारों दिशा में जाती है ट्रेन, जानिए कहां है डबल डायमंड क्रॉसिंग?
बता दें कि वीडियो को 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, अधिकतर लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले के रवैये पर ही सवाल उठाया है और भाषा को लेकर आपत्ति जताई है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
12 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines