---विज्ञापन---

ट्रेंडिंग

गोवा छुट्टी मनाने पहुंचे लड़के-लड़कियों का वीडियो वायरल, जानें आपस में क्यों भिड़े सोशल मीडिया यूजर्स

Goa Tourist Viral Video : गोवा घूमने पहुंचे पर्यटकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। स्कूटी पर मस्ती करते लड़के और लड़कियों के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच भिड़ंत हो गई है। कुछ लोग वीडियो बनाने वाले शख्स को ही खरी खोटी सुना रहे हैं।

Goa Tourist Viral Video : गोवा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घूमने पहुंचे लड़के और लड़कियों की एक हरकत से कुछ लोग नाराज हो गए और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने के बाद कई लोगों ने आपत्ति जताई। इससे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दो धड़ों में बंटे नजर आए।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो स्कूटी पर दो-दो लोग सवार हैं। दोनों स्कूटी पर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए दिखाई दे रही है। लड़कियां पीछे बैठी हुई हैं लेकिन दोनों उलटी बैठी हुई हैं। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है। यही वजह ने किसी ने इनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और आपत्ति जताई।

---विज्ञापन---

@Herman_Gomes नाम के X अकाउंट से वीडियो शेयर कर लिखा गया कि गोवा आने वाले लोग कृपया गोवा में प्रवेश करने से पहले अपना व्यवहार गौ शाला में रखें।’ हम बस इतना ही चाहते हैं कि कृपया सभ्य व्यवहार करें। यह उत्तरी गोवा में है और अब एक सामान्य पैटर्न है। उसने यह भी लिखा कि लोगों ने गोवा में घर खरीदा है और अब यहां रहते हैं। वे इस तरह का व्यवहार नहीं करते। वे बहुत अच्छा योगदान देते हैं। तो फिर ये पर्यटक ही क्यों हेलमेट नहीं पहनते और सड़कों को हम सबके लिए असुरक्षित बनाते हैं?

---विज्ञापन---

लोगों के कमेंट्स

इस पोस्ट के बाद तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसमें क्या गलत है? दोपहिया वाहन पर उल्टा बैठना उनका जोखिम है। गाड़ी भी धीरे-धीरे चल रही है। ये किसी को भी नुकसान भी नहीं पहुंचा रहे हैं। एक ने लिखा कि पर्यटकों को बदनाम करने से पहले ये सोचना चाहिए कि गोवा के इकॉनमी में ये बड़ा योगदान देते हैं।

एक ने लिखा कि वीडियो शेयर करने वाला शख्स भारतीयों के प्रति घृणा क्यों पैदा कर रहा है? एक ने लिखा कि गोवा में लोग मस्ती करने और खुश होने के लिए जाते हैं,  अगर यही नहीं कर पाएंगे तो गोवा जायेंगे ही क्यों? एक ने लिखा कि व्यस्त सड़क पर उनका वीडियो रिकॉर्ड करना भी एक जोखिम ही है मिस्टर, आप भी उनके जैसा ही कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : एक ऐसी जगह, जहां से चारों दिशा में जाती है ट्रेन, जानिए कहां है डबल डायमंड क्रॉसिंग?

बता दें कि वीडियो को 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं, अधिकतर लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड करने वाले के रवैये पर ही सवाल उठाया है और भाषा को लेकर आपत्ति जताई है।

First published on: Mar 04, 2024 02:30 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola