यहां महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराते हैं चोर, अजीबोगरीब चोरियों से इलाके में दहशत

Jabalpur Underwear Thief Viral Video : मध्य प्रदेश के जबलपुर के लोग एक ऐसे गैंग से परेशान हैं, जो महिलाओं के कपड़े चुराता है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अंडरवियर चुराते थे।

Jabalpur Underwear Thief Viral Video

Jabalpur Underwear Thief Viral Video : मध्य प्रदेश के चोर भी अजीब ही हैं। वैसे तो चोर सामान, सोना, चांदी, जेवरात या गाड़ी आदि चुराते हैं लेकिन मध्य प्रदेश के चोर तो बेहद अजीब हैं। जबलपुर में चड्डी चोर गैंग का आतंक मचा हुआ हैं। पिछले कुछ दिनों से गैंग महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स चुरा रहा है। अब इस मामले में पुलिस ने एक गिरफ्तारी भी की है।

विज्ञापन

जबलपुर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने चेहरे पर कपड़ा बांधकर घूम रहा है। वह स्कूटी से एक घर के सामने रुका, फिर थोड़ी दूरी पर स्कूटी को खड़ी कर वापस आया। जब उसे लगा कि कोई देख नहीं रहा है तो उसने घर के बाहर सूख रहे अंडरगार्मेंट्स को चुरा लिया।

विज्ञापन

अंडरगार्मेंट्स ले भागा चोर, सीसीटीवी में कैद

अंडरगार्मेंट्स हाथ में आने के बाद उसने पहले ध्यान से देखा और फिर लेकर भाग गया। हालांकि उसकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि चड्डी चोर इलाके में महिलाओं के अंडरगार्मेंट्स भी चुरा रहा है। इसके पीछे क्या कारण है, पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।


कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। चोर के पास से चुराए गए कुछ कपड़े भी बरामद हुए हैं। जबलपुर में पकडे गए एक अन्य चोर ने बताया कि वह अंडरगारमेंटस चोरी करने के बाद फाड़कर फेंक देता है। हालांकि वह ऐसा क्यों करता है, इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

जबलपुर के पनागर थाना पहुंचकर कुछ महिलाओं ने कपड़े गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर एक चोर को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि अलग-अलग जगहों पर इस तरह की चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ जहां चोर महंगे सामान पर हाथ साफ करते हैं तो वहीं जबलपुर के चोर अंडरगार्मेंट्स चुरा रहे हैं, यह सुनकर हर कोई हैरानी जता रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ