Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में गाजियाबाद-मेरठ एक्सप्रेसवे (Gaziabad-Meerut Expressway) पर जन्मदिन की पार्टी मनाने का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां कुछ युवक गाड़ियों पर खड़े होकर जन्मदिन (Birthday Party) मना रहे हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान जमकर आतिशबाजी और हुड़दंग भी हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
अभी पढ़ें – Ghaziabad News: कारोबारी की पत्नी-बेटी को बंधक बनाकर दिनदहाड़े 24 लाख की डकैती, महिला को किया अधमरा
नए रेलवे ओवर ब्रिज का है वीडियो
वायरल हुआ वीडियो गाजियाबाद का बताया जा रहा है। यहां पिछले दिनों ही गाजियाबाद-मेरठ एक्सप्रेसवे पर एक नया रेलवे ओवर ब्रिज बनकर तैयार हुआ है। काफी बार देखा गया है कि यहां लोग अपनी गाड़ियां रोककर सेल्फी भी लेते हैं, लेकिन ताजा मामला यहां जन्मदिन मनाने का है। सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवा इसी ओवर ब्रिज पर खड़े होकर हंगामेदार जन्मदिन मना रहे हैं।
गाड़ियों पर रखकर हुई आतिशबाजी
वीडियो में दिख रहा है कि एक गाड़ी पर रखकर जमकर आतिशबाजी भी की जा रही है। युवाओं ने हुड़दंग भी मचाया। वहीं वीडियो के सामने आते ही पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। जल्द ही युवाओं का पता लगाया जाएगा।
कुछ दिन पहले भी पकड़े थे दो दर्जन लड़के
आपको बता दें कि गाजियाबाद में कुछ दिन पहले भी एक वीडियो वायरल हुआ था। काफी संख्या में युवाओं ने हाईवे पर पार्टी की थी। तब पुलिस ने करीब 20 युवाओं को गिरफ्तार किया था। काफी बार एक ओवर ब्रिज पर पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती है। यहां लोग खड़े होते हैं, जिसके कारण जाम लगता है और हादसे भी होते हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
14 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
16 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
17 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
18 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines