Viral Video: पिता ने डांटा तो नाराज बेटा लेट गया रेल की पटरियों पर, इंस्पेक्टर ने दौड़कर बचाई जान, देखें

Firozabad (2)

Viral Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां पिता की डांट से नाराज होकर एक छात्र रेलवे स्टेशन (Firozabad Railway Station) पर ट्रेन की पटरियों पर लेट गया।

विज्ञापन

छात्र को ऐसे करते देख लोगों के होश उड़ गए। तभी प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक इंस्पेक्टर ने दौड़ लगा दी। साथियों के साथ मिलकर उसे ट्रैक से हटाया। पूरी घटना स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) हो गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

युवक को देख स्टेशन पर मचा हड़कंप

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो फिरोजाबाद के स्टेशन का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक प्लेटफॉर्म पर चलता आ रहा है। तभी वह अचानक पटरी पर उतरता है और लेट जाता है। छात्र की इस हरकत को देख दूसरे प्लेटफॉर्म पर खड़े लोगों के होश उड़ जाते हैं। एक इंस्पेक्टर ने तत्काल दौड़ लगा दी। उन्हें दौड़ता देख बाकी लोग भी दौड़ लिए। युवक को उठाकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे। इसके बाद चंद सेकेंड में ही उसी ट्रैक से ट्रेन गुजर गई।

विज्ञापन

पिता ने कहा था, अब चेहरा नहीं दिखाना

वहीं युवक से जब रेलवे पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह फिरोजाबाद का ही रहने वाला है। आईटीआई का छात्र है। किसी बात को लेकर उसके पिता ने उसे डांट दिया था। कहा था कि अब उन्हें अपना चेहरा नहीं दिखाना। इससे आहत होकर वह रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या करने के लिए आया था। पुलिस ने युवक के परिवार वालों को बुलाया। उन्हें समझाया और बाद में उसे उनके साथ भेज दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ