सेल्फी के चक्कर में मौत! चलती बाइक से फोटो खींच रहा था शख्स, हो गया खतरनाक एक्सीडेंट; खौफनाक वीडियो वायरल

Maharashtra Accident : महाराष्ट्र के धुले-सोलापुर हाईवे पर बीड बाईपास के पास दो बाइक सवार दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों चलती बाइक अपर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे, तभी किसी से टक्कर हो गई। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया।

Maharashtra Accident Video
विज्ञापन

Maharashtra Accident : रील बनाने का भूत लोगों पर इस कदर सवार है कि अपनी जान भी खतरे में डालने से नहीं चूकते। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें रील बनाने के दौरान लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है लेकिन फिर लोग इससे सबक नहीं ले रहे। अब एक वीडियो महाराष्ट्र से सामने आया है। यहां चलती बाइक से सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। दो में एक शख्स की मौत हो गई जबकि एक बुरी तरह घायल हो गया।

मामला महाराष्ट्र के धुले-सोलापुर हाईवे पर बीड बाईपास का है। हाई-वे पर दो लोग बाइक से सफर करते दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच पीछे बैठा शख्स वीडियो रिकॉर्ड करने लगा। वीडियो रिकॉर्ड करने के दौरान वह सेल्फी लेना चाहता था। इसके लिए उसने अपने बाइक चला रहे शख्स को भी देखने के लिए कहा।

Advertisment

रील के चक्कर में गई जान 

बाइक चला रहा शख्स बगल में घूमकर मोबाइल में देखने लगा, तभी ये दर्दनाक हादसा हो गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा कैसे हुआ? वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों बाइक से बुरी तरह गिर पड़े। फोन दूर जा गिरा। कुछ देर तक ऐसे ही पड़ा रहा, तभी एक शख्स मदद के लिए पहुंचा और दोनों को उठाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


बताया गया कि इस घटना में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह घायल हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इन्होंने ना तो हेलमेट पहना है और ना ही नियमों का पालन कर रहे हैं। बाइक चलाते वक्त सेल्फी ले रहे हैं तो ऐसी घटनाएं होंगी ही।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि रील जिंदगी लील रही, ऐसा लग रहा जैसे लोग खुशी-खुशी खुदकुशी कर रहे हैं। एक ने लिखा कि इसीलिए कहा जाता है कि कोई गाड़ी छोटी हो या बड़ी लेकिन कभी भी ड्राइवर को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि ट्रैफिक नियम तोड़ने पर इतने सख्त कानून का क्या फायदा, जब लोग हाईवे पर नियमों को तोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ