DharamShala Paragliding Accident Viral Video : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पैराग्लाइडिंग उड़ान के दौरान एक 19 साल की लड़की की मौत हो गई, जबकि पायलट बुरी तरह घायल हो गया है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो देखने के बाद इस घटना के भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
घटना धर्मशाला में शनिवार को हुई है। 19 साल की भावसार खुशी नाम की लड़की अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए अहमदाबाद से हिमाचल प्रदेश आई थी। कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर के अनुसार, खुशी ने इंद्रुनाग साइट पर पैराग्लाइडिंग की सवारी करने का फैसला किया था लेकिन जब उसने पायलट के साथ उड़ान भरी तो गड़बड़ी के कारण दोनों पहाड़ी से नीचे गिर गए।
बताया गया कि उड़ान भरते ही छतरी में खराबी आ गई और दोनों पहाड़ी से नीचे खाई में गिर पड़े। दोनों को खोजा गया और खुशी को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहीं खुशी के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंपा जाएगा।
पुलिस ने खुशी के परिवार के बयान के आधार लापरवाही का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, उस दौरान नियमों की भी अनदेखी की गई। दावा किया जा रहा है कि दुर्घटना शाम 5.45 बजे शाम को हुई है जबकि सुरक्षा नियमों के अनुसार साइट पर पैराग्लाइडिंग केवल शाम 5 बजे तक ही की जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Maha Kumbh में IITian Baba का डांस वायरल, भोले के भजन पर लगाए ठुमके
अब अधिकारी इस दुर्घटना को लेकर जांच कर रहे हैं कि हादसा कैसे हुआ है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि क्या नियमों की अनदेखी की गई है? जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
14 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines