एम्पलाई रॉक्स, बॉस शॉक्ड! ऑफिस देर से आने का अनोखा बहाना, देखिए वायरल पोस्ट

Viral Post: सोशल मीडिया पर कई ऐसी पोस्ट वायरल होती हैं, जो चौंका देती हैं। ऐसी ही एक पोस्ट इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक कर्मचारी ने ऑफिस देर से आने के लिए अजीब बहाना दिया।

Viral Post

Viral Post: ऑफिस से छुट्टी के लिए कर्मचारियों कई अजीब बहाने बनाते हैं। इस तरह की काफी पोस्ट वायरल होती हैं। हाल ही में एक युवा कर्मचारी का ऑफिस देर से आने के लिए बॉस को दिया बहाना वायरल हो गया है। जिसका स्क्रीनशॉट कर्मचारी के बॉस ने शेयर किया है। पोस्ट में देखा जा सकता है कि कर्मचारी बॉस से कह रहा है कि वह 11.30 बजे तक आएगा, क्योंकि वह 8.30 बजे ऑफिस से निकल रहा है।

क्या है वायरल पोस्ट?

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट Adv. Ayushi Doshi ने किया है। उन्होंने लिखा कि मैं विश्वास नहीं कर सकती कि मेरे जूनियर ने मुझे यह भेजा है। आजकल के बच्चे कुछ और ही हैं। वह देर तक रुका था, इसलिए अब वह इसकी भरपाई करने के लिए ऑफिस देर से आएगा। क्या कदम है, मैं अवाक हूं। यूजर ने जो स्क्रीनशॉट शेयर किया उसमें मैसेज देखा जा सकता है जिसमें लिखा कि नमस्कार सर और मैडम मैं कल ऑफिस 11.30 बजे तक आऊंगा, क्योंकि आज मैं 8.30 बजे ऑफिस से निकला हूं।

इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। कई यूजर्स ने महिला बॉस को ट्रोल किया। जिसके बाद आयुषी दोशी को अपनी सफाई में एक और पोस्ट करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि यह वाकई हास्यास्पद है कि लोग इस पोस्ट के लिए मुझसे कैसे नफरत कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि ये लोग अपनी नौकरी के प्रति गंभीर नहीं हैं। अपने फोन पर ज्यादा समय बर्बाद करते हैं, हर समय देर से आते हैं।

यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने लिखा कि आप उनकी रिपोर्टिंग मैनेजर नहीं हैं, फिर भी, आपके पास इस शख्स के लिए बहुत सी शिकायतें हैं। ऐसा लगता है कि यह पूरी तरह से गैर-पेशेवर ऑफिस है, जहां गपशप आम बात है। एक ने लिखा अगर किसी कर्मचारी में कौशल की कमी है, तो उसे सीखने में मदद करें। यदि उसमें प्रेरणा की कमी है, तो उसे काम का मूल्य समझने में मदद करें। तीसरे ने लिखा कि मुझे उनका आत्मविश्वास पसंद आया, वह अपने काम में अच्छे होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ