Video:  खूंखार डॉग्स की हड्डी एक झटके में ठीक कर देता है ये शख्स, वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है,  जिसमें व्यक्ति एक झटके में एक खतरनाक कुत्ते की हड्डी को ठीक कर देता है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

dog chiropractor

dog chiropractor

विज्ञापन

वीडियो में क्या है खास?

इस वीडियो को लंबे समय से अलग-अलग प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और X पर देखा गया है। अब एक वीडियो फेसबुक पर सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति अलग-अलग तरह के खतरनाक कुत्तों की हड्डी और नसों में हो रही समस्या को दूर करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि इस वीडियो में आपको कुत्तों के अलग-अलग एक्सप्रेशन देखने को मिल जाएंगे। जहां कुछ डॉग्स आश्चर्य से व्यक्ति की तरफ देखते हैं, वहीं कुछ उनपर गुर्राते भी दिखाई दिए हैं। इस तरह का काम करने वाले व्यक्ति को डॉग काइरोप्रैक्टर करते हैं। यहां हम आपके लिए इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

क्या है डॉग काइरोप्रैक्टर?

डॉग काइरोप्रैक्टर एक तरह के वेटरनरी डॉक्टर होते हैं, जो कुत्तों के मस्कुलोस्केलेटल सिस्टम का इलाज करने के लिए मैनुअल थेरेपी और स्पाइनल मैनिपुलेशन का उपयोग करते हैं। डॉग काइरोप्रैक्टिक कुत्ते के जोड़ों और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इससे डॉग्स के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

70 लाख से ज्यादा व्यूज

फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो पर 70 लाख से ज्यादा व्यूज हैं। इसके साथ ही इस वीडियो को 102000 लाइक और 3 हजार से ज्यादा कमेंट किए गए हैं। इस वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग कमेंट किए हैं। जहां कुछ लोगों ने इस टेक्निक की तारीफ की हैं, वहीं कुछ का कहना है कि ये देखने में थोड़ा डरावना है और वे अपने डॉग के साथ ऐसा कुछ नहीं करना चाहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ