Video : तीन बच्चियां ने मिलकर कर दिया 'कांड', CCTV देख छुपाया मुंह और फिर हो गईं फरार

Delhi News : दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन बच्चियों ने मिलकर ‘कांड’ कर दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। कैमरा देखने के बाद भी बच्चियों को डर नहीं लगा। पढ़ें क्या है पूरा मामला।

Mayur Vihar

Delhi News : दिल्ली में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तीन बच्चियां मिलकर ‘कांड’ करती दिखाई दे रही हैं। बच्चियों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीनों बच्चियां एक सोसाइटी में घुसीं और सामान चुराकर भाग गईं। इस दौरान उनकी नजर सीसीटीवी पर भी पड़ी लेकिन उनके अंदर कोई डर ही नहीं था।

विज्ञापन

@ashwani_dube नाम के X अकाउंट पर बच्चियों का वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा है कि यह घटना 24 जुलाई को पांडव नगर थाना के मयूर विहार फेज II के फ्लैट नंबर 528 पॉकेट ई में हुई, जिसमें फ्लैट नंबर 528 की पानी की मोटर दिनदहाड़े चोरी हो गई। उन्होंने आगे लिखा है कि ऐसा लगता है कि वे या तो बांग्लादेशी या रोहिंग्या लड़कियां हैं जो चोरी/डकैती को अंजाम देने में माहिर हैं।

विज्ञापन

4-5 मिनट में मोटर उड़ा ले गईं लड़कियां 

अश्विनी दुबे ने लिखा कि इन लड़कियों को घटना को अंजाम देने में केवल 4 – 5 मिनट लगते हैं और वे एक टीम के रूप में काम करती हैं, जिनमें से एक आने जाने वालों पर नजर रखती है और बाकी टीम को सचेत करती है। इस वीडियो को शेयर कर यूजर ने दिल्ली पुलिस को भी टैग किया है।

विज्ञापन


सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चियां सबसे पहले निगरानी करती हैं और फिर मोटर का कनेक्शन खींचकर निकाल देती हैं। इसके बाद वह सभी वहां से चली गईं। कुछ देर बाद वह वापस आईं और मोटर को खींचकर बाहर निकाला और लेकर फरार हो गईं।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये तो छोटी घटना है लेकिन बच्चियों की चोरी देखकर मैं चौक गया। एक ने लिखा कि ये लोग एक विशेष राजनीतिक दल के वोट बैंक हैं, इन्हें दिल्ली में एक प्रायोजित तरीके से बसाया जा रहा है। एक ने लिखा कि अभी ये घर के बाहर चोरी कर रही हैं, कुछ दिन बाद में घर में भी चोरी करेंगी। एक अन्य ने लिखा कि अगर इन्हें नहीं रोका गया तो इनके हौसले बढ़ते जाएंगे और एक दिन ये किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ