हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

फंसी 500 यात्रियों की जान, हजारों फीट ऊंचाई पर विमान, टूटा दरवाजा और...फोटो वायरल

Viral Photo : दावा किया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के टॉयलेट का दरवाजा टूट गया, करीब 16 घंटे की उड़ान के बाद विमान लैंड हुआ। वायरल फोटो में एक फ्लाइट स्टाफ टूटे हुए दरवाजे को पकड़ी हुई दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Viral Photo : उड़ान के दौरान विमान में कई तरह की घटनाएं होती हैं। कभी कोई अश्लील हरकतें कर देता है तो कोई शर्मनाक करतूत! फ्लाइट स्टाफ को सब मैनेज करना पड़ता है। शराब के नशे में कई बार यात्री विमान में हंगामा करते हैं, ऐसे लोगों को भी फ्लाइट अटेंडेट ही झेलते हैं लेकिन एक विमान में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विमान के टॉयलेट का दरवाजा ही टूट गया।

मामला हांगकांग की प्रमुख एयरलाइन कैथे पैसिफिक एयरवेज के एक विमान का है। यह विमान हजारों फीट ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था तभी टॉयलेट का दरवाजा टूट गया। फ्लाइट के टूटे दरवाजे की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि विमान में सवार किसी यात्री ने फोटो क्लिक की थी और सोशल मीडिया पर इसे शेयर कर दिया।

टूटे दरवाजे को पकड़कर बैठी रही फ्लाइट अटेंडेंट 

वायरल हो रही फोटो में दिखाई दे रहा है कि एक फ्लाइट अटेंडेट टॉयलेट के टूटे हुए दरवाजे को पकड़कर बैठी हुई है। फ्लाइट अटेंडेट सीट पर बैठी हुई है और एक हाथ से टूटे हुए दरवाजे को पकड़ी हुई है। इस फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर मजाक बनाया। इसके बाद अब इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


एक अन्य फोटो में दो यात्री भी केबिन क्रू की मदद करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे विमान के लैंड होने तक कोई बड़ी परेशानी ना खड़ी हो। यह विमान एयरबस ए350 था जो सोमवार शाम करीब 5 बजे हांगकांग से उड़ान भरा था। यह विमान 16 घंटे की यात्रा के बाद न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। आम तौर पर एयरबस ए350 जैसे विमानों 300 से 500 यात्रियों की सीट होती है।

यह भी पढ़ें : म‍िल गया खर्राटों का इलाज! अब चैन की नींद सो पाएगी आपकी ‘बाबू’, शुरू हुआ ट्रायल

विज्ञापन

फोटो शेयर कर दावा किया गया कि विमान का दरवाजा उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही टूट गया। मामले ने जब तूल पकड़ा तो एयरलाइन की तरफ से कहा गया कि उन्हें इस परेशानी के बारे में पहले से जानकारी थी।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola