आधार कार्ड पर इनकी फोटो देख खुद की तस्वीर लगेगी अच्छी, हंसते-हंसते पेट में हो जाएगा दर्द

Aadhar Card Photo:अगर आपको भी अपने आधार कार्ड में लगी फोटो अच्छी नहीं लगती है तो आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ आधार कार्ड को जरूर देखना चाहिए। इन आधार कार्ड को देखकर आपको अपनी फोटो अच्छी लग सकती है।

Aadhar Card Photo
विज्ञापन

Aadhar Card Photo: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि आधार कार्ड और पैन कार्ड पर फोटो अच्छी नहीं लगी है। सोशल मीडिया पर कुछ आधार कार्ड की फोटो वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद आप कहेंगे कि हमारी फोटो तो इनसे अच्छी ही है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन आधार कार्ड की सत्यतता की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं।

वायरल हो रहा आधार कार्ड एक बच्चे का है। बच्चे के पीछे एक शख्स बैठा हुआ है, जिसका चेहरा तो नहीं दिखाई दे रहा है लेकिन सिर दिखाई दे रहा है। पीछे बैठा शख्स बच्चे का सिर पकड़कर कैमरे की तरफ दिखा रहा है और बच्चा रो रहा है। यह फोटो शेयर कर लिखा गया कि मुझे इससे अच्छा आधार कार्ड फोटो दिखाओ, मैं इंतजार करूंगा।

Advertisment

वायरल हो रहे फनी आधार कार्ड

इसके बाद तो सोशल मीडिया पर फनी आधार कार्ड की लाइन लग गई। किसी ने कुत्ते का आधार कार्ड शेयर कर दिया तो किसी ने फनी नाम वाले आधार की फोटो शेयर करनी शुरू कर दी ।

देखिए वायरल हो रहे कुछ आधार कार्ड

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के भिंड में बने एक कुत्ते का आधार कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो हुआ था। वायरल फोटो पर पुलिस ने कहा था कि एक शख्स ने अपने पालतू कुत्ते का आधार कार्ड बनवाया था, कुत्ते का फोटो सहित नाम टॉमी सिंह, पिता -शेरू सिंह, लिंग-पुरूष और जन्मतिथि 26-11-2009 दर्ज है।’ पुलिस ने इसके खिलाफ कार्रवाई की थी।

विज्ञापन

इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड भी वायरल हो चुका है। इस शादी के कार्ड की डिजाइन आधार कार्ड की तरह है। जिस जगह पर आधार कार्ड का नंबर होता है, वहां पर शादी की डेट लिख दी गई है और अन्य डिटेल्स भी दिए गए थे।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ