Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो को लेकर तरह-तरह की शिकायतें होती हैं। कोई रील बनाने वालों से परेशान है तो कोई लड़ाई झगड़े से चिंतित है लेकिन विदेशी दिल्ली मेट्रो को लेकर क्या सोचते हैं? आज हम आपको एक विदेशी महिला द्वारा शेयर किए गए दिल्ली मेट्रो के अनुभव के बारे में बताने जा रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो का एक और वीडिया वायरल, देखकर होगी खुशी
वियतनाम के रहने वाले व्लॉगर इसाबेल गेराघ्टी और कॉलिन फिनर्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर दिल्ली मेट्रो की यात्रा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बताया है। इसाबेल ने बताया कि उनका बॉयफ्रेंड दिल्ली मेट्रो की यात्रा पर लेकर गया था।
इसाबेल ने कहा कि उन्होंने इतने शांत और साफ स्टेशन शायद ही कहीं देखें हों। इसाबेल अपने बॉयफ्रेंड के साथ टिकट काउंटर पहुंची लेकिन वह बंद था, इसके बावजूद उन्हें ऑटोमेटिक मशीन से आराम से टिकट मिल गया। टिकट के दाम देखकर दोनों हैरान रह गए क्योंकि वह मात्र 30 रुपये में मिल गया था।
इसके बाद इसाबेल अपने बॉयफ्रेंड के साथ मेट्रो स्टेशन पहुंचीं, यहां उन्होंने बताया कि शायद ही उन दोनों ने इतना शांत स्टेशन पहले कभी देखा है। दुनिया की सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर होने के बाद भी इतनी शांति हैरान करने वाली थी। इसाबेल ने कहा कि मुझे मेट्रो से सफर करना सबसे सुरक्षित लगा।
उन्होंने बताया कि मेट्रो में भीड़ तो होती है लेकिन इतनी अधिक भी नहीं। एयर कंडीशन मेट्रो में चार्जिंग पॉइंट्स दिए गए हैं। महिलाओं के लिए अलग से बैठने की सीट और कोच निर्धारित हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने वीडियो में हंसते हुए यह भी दिखाया कि मेट्रो की तरफ से रील बनाने से रोकने के लिए पोस्टर लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें : मेट्रो के बाद अब लोकल ट्रेन की बारी! खचाखच भरी ट्रेन में चिपककर यात्रा करते कपल का वीडियो वायरल
इसाबेल ने कहा कि वह जब अगली बार दिल्ली आएंगी तो मेट्रो से ही यात्रा करेंगी क्योंकि ये सस्ता है, कम समय में पहुंचा देती हैं और तो और रिक्शावालों से दाम को लेकर फालतू में बहस नहीं करनी पड़ती।
सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है , जिसे खबर लिखे जाने तक लगभग तीन लाख लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines