Delhi Metro Viral : दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मेट्रो और बस में चोरी की कई घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाइव कैमरे पर महिलाओं के गैंग को पकड़ा गया जो भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देती थीं।
कैमरे में रिकॉर्ड हुई घटना
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो में चढ़ने के लिए यात्री खड़े हैं, भीड़ के बीच दो से तीन महिलाओं का ग्रुप भी है। ये महिलाएं मेट्रो में चढ़ने के दौरान यात्रियों की जेब और बैग से सामान चुराते लाइव कैमरे में कैद हो गईं। इसके बाद उन्हें पकड़ा गया और वहीं पर पिटाई हो गई।
वीडियो बनाने वाले शख्स ने इन्हीं महिलाओं पर फोकस किया था, जैसे ही इन्होंने एक महिला के पास से सामान चुराया। शख्स ने तुरंत इसकी जानकारी महिला को दी। महिला मेट्रो में चढ़ चुकी थी, वह नीचे उतरी तो पाया कि उसका सामान नीचे पड़ा हुआ है। दरअसल जब चोरी कर रही महिलाओं को लगा कि वह पकड़ी गईं तो सामान को नीचे फेंक दिया।
देखिए वीडियो
हालांकि उनकी हरकत कैमरे में कैद हो गई थी, जिसके बाद स्टेशन पर ही यात्रियों ने उसे पीट दिया। अब यह वीडियो वायरल वायरल हो रहा है, जिस पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ऐसा लग रहा है, जैसे भाई भी एक दिन इनका शिकार बन गया था। एक अन्य ने लिखा कि लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान चोरनी को पकड़ने का तरीका थोड़ा केजुअल है।
एक ने लिखा कि अच्छा किया भाई ने चोरी का भी वीडियो बना लिया, वरना पुलिस वाले वीडियो बनाने वाले को ही गिरफ्तार कर लेते। एक अन्य ने लिखा कि पहले ये लोग पैसे मांगते थे अब ये लोग अपग्रेड हो गए हैं। एक अन्य ने लिखा कि ये गिरोह राजीव चौक स्टेशन के आस पास काफी एक्टिव है, पुलिस बभी इन पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करती है।
यह भी पढ़ें : लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सचिन की हरकत पर भड़कीं सीमा हैदर! वायरल हो गया वीडियो
बता दें कि वीडियो को सिंटू गुप्ता नाम के यूट्यूब पर अपलोड किया गया था, जिसके बाद से ही यह वायरल हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
6 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines