लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सचिन की हरकत पर भड़कीं सीमा हैदर! वायरल हो गया वीडियो

Seema Haider Angry Viral Video : सोशल मीडिया पर सचिन मीणा और सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सीमा हैदर अपने पति सचिन पर भड़कती दिखाई दे रही हैं। अब इस वीडियो पर तमाम लोग सवाल उठा रहे हैं।

Angery Seema Haider

सचिन पर भड़कीं सीमा हैदर

Seema Haider Angry Viral Video : पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में रहती हैं। हाल ही उन्होंने फिर से सचिन के साथ शादी की, जिसके तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब सचिन और सीमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर गुस्से में दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

जब सचिन पर भड़क गईं सीमा

सचिन और सीमा सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों से संवाद करते हैं। इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत कई प्लेटफॉर्म पर उनके वीडियो शेयर किये जाते हैं। दोनों लाइव आकर अपने प्रशंसकों से बात करते हैं और उनके सवालों का जवाब भी देते हैं। अब जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सचिन पर सीमा गुस्सा करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन

इस बात पर आया गुस्सा

वीडियो में देखा जा सकता है कि सचिन और सीमा लाइव आकर बातचीत कर रहे थे लेकिन इसी बीच सचिन का फोन बजने लगा। सचिन ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान ही फोन उठा लिया और जैसे ही बोले- हां भाई। सीमा हैदर भड़क गईं और उन्होंने फोन को छीनने की कोशिश की।

देखिए वीडियो


सीमा हैदर ने सचिन से यह भी कहा कि फोन काट दे। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद कुछ लोगों का कहना है कि देखिए किस तरह सीमा सचिन पर रौब दिखा रही हैं। एक ने लिखा कि ये क्या! प्यार की खातिर पाकिस्तान से भारत आ गई और अब उसी प्यार को बोलने तक नहीं दे रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कमेंट्स

एक ने लिखा कि लाइव वीडियो में इस तरह का व्यवहार कर रही है तो बाकी समय क्या करती होगी? एक ने लिखा कि सीमा भाभी भी धीरे-धीरे रंग दिखा रही हैं। सचिन पर हावी हो रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि वीडियो में इसका इतना गंदा व्यवहार है तो सचिन के साथ क्या नहीं करती होगी? ऐसा लगता है कि दबाव में हैं सचिन का परिवार।

विज्ञापन

बता दें कि वीडियो को फेसबुक पर एक यूजर द्वारा शेयर किया गया है, यह वीडियो कब का है, इससे जुड़ी जानकारी नहीं है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ