Dog Rescue Viral Video : कई बार आपने लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि इंसानों से समझदार तो जानवर होते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते की समझदारी को देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं। वीडियो में एक कुत्ता एक गहरे कुएं में गिरा हुआ है और उसे रस्सी की मदद से कुछ लोग निकालते दिखाई दे रहे हैं।
कुएं में गिरा कुत्ता
वायरल वीडियो में एक कुत्ता गहरे कुएं में गिरा हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ लोग कुत्ते को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। कुत्ता भी काफी परेशान चुका था क्योंकि वह कुएं से बाहर निकलने की कोशिश करते-करते थक चुका था। ऐसे में जब कुत्ते को बाहर निकलने की एक उम्मीद दिखाई दी तो वह तुरंत बाहर निकल आया।
ऐसे निकला बाहर
दरअसल कुत्ते को बाहर निकालने के लिए वहां मौजूद लोग रस्सी और जाली का प्रयोग कर रहे थे लेकिन कुत्ता इसमें फंस नहीं पा रहा था। कुछ देर बाद खुद ही कुत्ते ने अपने मुंह से रस्सी को पकड़ लिया और वहां मौजूद लोगों ने उसे खींचकर बाहर निकल लिया। हैरान की बात ये रही है कि कई फीट ऊपर खींचे जाने के दौरान कुत्ते ने अपने मुंह से रस्सी को नहीं छोड़ा।
सोशल मीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
अब यह वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं और तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि अपनी-अपनी जान सबको प्यारी होती है इंसान भ्रम में है कि हमसे ज्यादा बुद्धिमान कोई और नहीं। एक ने लिखा कि ये कुत्ता तो बड़ा स्मार्ट है। एक ने लिखा कि कुत्ता तो बड़ा बहादुर है और साथ में ये इंसान भी बड़े ही दयालु हैं।
यह भी पढ़ें : अस्पताल में बिना कपड़े के घूमता रहा डॉक्टर, कैमरे में कैद हुई ‘घिनौनी हरकत’
एक ने लिखा कि इसे ही इंसानियत कहते हैं, जो जानवरों के दर्द को समझता हो, असल में वही इंसान है। एक ने लिखा कि ये वीडियो देखकर समझ आया है कि इंसानियत आज भी जिन्दा है। एक अन्य ने लिखा कि एक जानवर के प्रति इतनी दयालुता दिखाने के लिए आप सभी को धन्यवाद।
बता दें कि @lakhan_ayodhyawashi_rambhakt नाम के अकाउंट से शेयर किया है, जिसे साढ़े चार लाख लोग लाइक कर चुके हैं जबकि 7 मिलियन से अधिक लोग वीडियो देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines