गहरे समुद्र में नहाने के लिए कूदे एक के बाद एक कई लोग, वीडियो देखें

Video Viral: वीडियो में उसी समय अचानक से जहाज पर सवार लोग कुछ सामने आए और एक-एक करके जहाज से कूदने लगे। इस वीडियो पर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

Video Viral

वीडियो वायरल

Video Viral: इस दुनिया में कई लोगों के काफी अजीब तरह के शौक होते हैं। कभी-कभी लोगों के अजीब शौक सोशल मीडिया पर भी वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लाइन से कई सारे लोग गहरे समुद्र में जहाज से कूदते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो आपको भी हैरान कर देगा और आप भी सोचने को मजबूर हो जाएंगे।

एक-एक करके समुद्र में कूदे लोग

इस वीडियो में नीले रंग के समुद्र पर एक बड़ी सी जहाज चलता हुआ दिख रहा है, अचानक से जहाज पर सवार कुछ सामने आए और एक-एक करके जहाज से कूदने लगे। कूदते समय सभी लोग खुश दिख रहे थे, साथ ही हंस भी रहे थे। यह वीडियो पोस्ट होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। अब तक इस वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है।

कमेंट में लोग ले रहे मजे

वायरल वीडियो को Niềm Tin Cuộc Sống नाम के X हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा कि हे भगवान, यह बहुत अद्भुत लग रहा है। भला ऐसे भी कोई नहाता है क्या? यह वीडियो मेरी X फैमली के लिए, उम्मीद करता हूं कि इससे आपको थोड़ी पॉजिटिव एनर्जी मिलेगी।। वहीं इस वीडियो पर लोग भी काफी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। यूजर ने कमेंट लिखा कि खुद को इतना स्ट्रॉन्ग महसूस करना बहुत दिलचस्प है। एक दूसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि इस तरह नहाना बहुत अच्छा है, लेकिन थोड़ा डरावना भी है, अगर शार्क हों तो क्या होगा? वहीं एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कमेंट किया कि ऐसे में अगर कोई शख्स इस बीच चिल करते हुए चिल्लाया कि मुझे तैरना नहीं आता तो कितना मजा आएगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ