Crocodile Attack Viral Video: मगरमच्छों को ज्यादातर गुस्से में देखा जाता है। इसलिए उनका नाम दुनिया के सबसे खतरनाक जीव में आता है। कई बार अपने बिगड़ैल स्वभाव के चलते ही वो इंसानों पर हमला कर देते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक मगरमच्छ महिला को अपना निशाना बनाता है। हालांकि इस बीच वहां मौजूद एक शख्स बहादुरी दिखाता है और उस महिला की जान बचाता है।
बता दें कि ये वीडियो अमेरिका के ‘स्केल्स एंड टेल्स रेप्टाइल्स सेंटर’ का है। यहां पर एक महिला संचालक मगरमच्छ को खाना खिला रही थी कि तभी साढ़े आठ फुट लंबा मगरमच्छ महिला का हाथ अपने मुंह में दबोच लेता है। महिला अपना हाथ छुड़ाने की पूरी कोशिश करती है लेकिन मगरमच्छ कम से कम 1:30 मिनट तक महिला का हाथ अपने मुंह में दबाकर रखता है।
ये भी पढ़ें- Viral Video: अंबानी की घड़ी के ‘अनंत’ दीवाने निकले जुकरबर्ग कपल, 15 करोड़ बताई जा रही कीमत
अनजान शख्स ने महिला की बचाई जान
हालांकि ये घटना तीन साल पुरानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेप्टाइल सेंटर में ये मगरमच्छ लंबे समय से रह रहा था। लेकिन इससे पहले कभी भी इसने किसी पर हमला नहीं किया। एक दिन जब सेंटर की संचालक लिंडसे मगरमच्छ को खाना खिलाने के लिए आई और उसने अपना हाथ पानी से भरे टैंक में डाला तो मगरमच्छ ने अचानक से महिला पर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने अपने जबड़े से महिला के हाथ को पकड़ लिया और तुरंत अपना जबड़ा बंद कर महिला का हाथ अपनी और खींचने लगा। इस बीच महिला अपनी पूरी कोशिश कर रही थी अपना हाथ छुड़ाने की।
महिला को टैंक के अंदर जाता देख एक शख्स महिला को बचाने की कोशिश करता है और वो मगरमच्छ के ऊपर चढ़कर बैठ जाता है। इसके बाद सेंटर का एक और कर्मचारी आता है, जो महिला को टैंक से निकालने के लिए खींचता हैं। तमाम कोशिश के बाद मगरमच्छ महिला का हाथ छोड़ देता है लेकिन मगरमच्छ का गुस्सा शांत नहीं होता। जो व्यक्ति मगरमच्छ के ऊपर बैठा होता है उसे वो गिराने की तमाम कोशिश करता है। जब मगरमच्छ थोड़ा शांत होता है तो वो शख्स छलांग लगाकर टैंक से बाहर आ जाता है। हालांकि जब ये घटना हुई तब मगरमच्छ के पिंजरे के आसपास काफी लोग मौजूद थे।
महिला के हाथ में आई थी गंभीर चोटों
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना साल 2021 की है। हालांकि इस घटना के बाद विजिटर और सेंटर का कर्मचारी तो सुरक्षित रहा, लेकिन महिला की कलाई और हाथ की कई हड्डियां टूट गई थी। हमले के बाद महिला को तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाया गया, जहां उसके हाथ की सर्जरी हुई।
वहीं 3 साल पहले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उस व्यक्ति की तारीफ कर रहे हैं, जिसने अपनी जान को जोखिम में डालकर महिला कर्मचारी की जान बचाई। एक यूजर ने उस शख्स की बहादुरी की तारीफ करते हुए लिखा, इस आदमी का मैं दिल से सम्मान करता हूं, जिसने एक महिला के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी। वहीं एक और अन्य यूजर ने लिखा, इस शख्स में बड़ा साहस है।
ये भी पढ़ें- सोने की बारिश देख पागल हुए बाराती, खाने की प्लेट छोड़ लूटने लगे सोना, वीडियो हुई वायरल
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines