Girl Scooty Accident Viral Video : थोड़ी सी लापरवाही से सड़क दुर्घटना हो जाती है। ऐसे कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिसमें सड़क दुर्घटना को देखकर लोगों को हंसी आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को स्कूटी सवार लड़की ने ठोक दिया।
स्कूटी सवार लड़कियों ने मारी ठोकर
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे दो लोग कुर्सी पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। हालांकि उन्हें क्या पता कि अगले ही पल स्कूटी सवार तो महिलाएं इनके बीच से होकर गुजरने वाली हैं। कुछ ही देर बाद एक तेज रफ़्तार स्कूटी इनकी तरफ आती है, जिसे देखकर दोनों भागने की कोशिश करते हैं लेकिन कांड हो गया।
दरअसल सड़क के किनारे धूप में बैठे दो लोगों को एक तेज रफ़्तार स्कूटी आती दिखाई दी। वह उठकर भागने की कोशिश करने लगे लेकिन तब तक स्कूटी उनके पास पहुंच गई और कुर्सी लेकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई। हालांकि इस घटना में कुर्सी पर बैठे दोनों व्यक्ति खुद को बचाने में कामयाब हो गए लेकिन स्कूटी पर सवार लड़कियां गिर पड़ीं।
देखिए वीडियो
अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि आदमी अब कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। एक ने लिखा कि गलती इन व्यक्तियों की है, ये यहां क्यों बैठे थे? एक अन्य ने लिखा कि इन लड़कियों का निशाना चूक गया है भाई! एक ने लिखा कि यह वीडियो देखने के बाद मेरी हंसी नहीं रुक रही है।
यह भी पढ़ें : ये हुआ तो हुआ कैसे? स्कूटी लेकर छत पर चढ़ गईं लड़कियां, वीडियो देख चकरा जाएगा दिमाग
एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि इसलिए मैं सरकार से चाहता हूं. देश भर में सभी लड़कियों/महिलाओं को जारी किए गए ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए जाएं। एक अन्य ने लिखा कि इन लड़कियों का निशाना तो सही था लेकिन ये दोनों आदमी काफी समझदार निकले। एक ने लिखा कि देख लो पापा की परी का एक और कांड सामने आ गया है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
17 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines