सिग्नेचर ब्रिज पर 'छपरी' ने किया जानलेवा स्टंट, साइकिल सवार से टकराया, Video वायरल

Delhi Signature Bridge Viral Video : दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से जानलेवा स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Delhi Signature Bridge Stunt Video Viral

दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो स्टंटबाज का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Delhi Signature Bridge Viral Video: सोशल मीडिया पर जानलेवा स्टंट के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस स्टंटबाजों पर कार्रवाई भी करती है। अब दिल्ली के एक छपरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर ऑटो से स्टंट करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान वह एक साइकिल सवार से भी टकरा गया, जिसमें साइकिल सवार घायल हो गया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सिग्नेचर ब्रिज पर चल रही एक रिक्शा से शख्स निकलकर लटका हुआ है। ऑटो भी सड़क पर इधर-उधर घूम रहा है। स्टंट के दौरान वह एक साइकिल सवार से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार जोर से झटके के साथ सड़क पर गिर पड़ा। वह पीछे से आ रही बाइक से टकराने से बाल बाल बचा।

विज्ञापन

ऑटो के पीछे आ रहे एक बाइक सवार ने इस घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अब दिल्ली पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और ऐसा सबक सिखाने की बात कह रहे हैं कि फिर कोई ‘छपरी’ ऐसी हरकत करने से पहले जरूर सोचे।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि घायल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन केस दर्ज किया है और आरोपी के साथ ऑटो रिक्शा की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

वहीं अब वीडियो पर लोगों का कहना है कि रील बनाने के चक्कर में लोग खुद की जान जोखिम में डालते ही है लेकिन सड़क पर चल रहे दूसरों की जान से भी खिलवाड़ करते हैं। साइकिल सवार आराम से कहीं जा रहा था, इस शख्स ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, उसकी क्या गलती थी? कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ