Video: बेंगलुरु में मंगलवार दोपहर दिल्ली के कंझावला जैसा मामला सामने आया है। यहां पहले स्कूटी सवार एक युवक ने बुजुर्ग को पहले टक्कर मारी और फिर उन्हें करीब एक किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। यह दर्दनाक वाकया जब आसपास के लोगों ने देखा तो पीछा कर किसी तरह स्कूटी रुकवाई तब कहीं जाकर बुजुर्ग की जान बचाई जा सकी।
युवक बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा था
वायरल वीडियो में युवक बार-बार पीछे मुड़कर देख रहा है। वीडियो में बुजुर्ग स्कूटी को पकड़े सड़क पर बुरी तरह घसीटता हुआ जा रहा है। यह घटना बेंगलुरु के मगदी रोड की है। मुथप्पा नाम के बुजुर्ग अपनी बोलेरो कार से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार साहिल ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।
और पढ़िए – बेंगलुरु में आफत की बारिश, बेसमेंट बनी नदी, पानी में बही गाड़ियां, येलो अलर्ट जारी
मोबाइल पर बात कर रहा था स्कूटी सवार
बताया जा रहा है कि हादसे के समय साहिल अपने मोबाइल पर बात कर रहा था। जब मुथप्पा ने अपनी गाड़ी से नीचे उतरे टक्कर मारने पर नाराजगी जाताई तो वह उन्हें देखकर भागने लगा। साहिल को भागता हुआ देख मुथप्पा स्कूटी को पीछे से पकड़कर रोकने लगा। जब साहिल नहीं रुका तो वह स्कूटी पर ही लटक गए। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
53 mins agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines