हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Viral Video : ओह भाई! अस्पताल में मरीजों के सामने बनाने लगा रील, पुलिस वाला भी रह गया हैरान

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अस्पताल में मरीजों के सामने रील बनाता दिखाई दे रहा है। शख्स को रील बनाता देख लोग भड़क गए।

विज्ञापन

Viral Video : रील बनाकर सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज के युवा कुछ भी करने को तैयार हैं। कभी कोई जान जोखिम में डालकर रील बनाता है तो कोई कानून तोड़कर। अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अस्पताल में डांस कर रील बना रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अस्पताल में लोग इलाज के लिए लाइन में खड़े हैं और ये शख्स रील बना रहा है।

वीडियो राजस्थान के जोधपुर का बताया जा रहा है। सरकारी अस्पताल में युवक रील बनाने के लिए डांस करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल का है। यह वीडियो उस वक्त बनाया गया जब OPD के बाहर बड़ी संख्या में मरीज खड़े थे और अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान ये शख्स महात्मा गांधी अस्पताल में गाने पर नाचने लगा। वीडियो में एक पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहा है जो मरीजों की देखभाल कर रहा है। पुलिसकर्मी लड़के को डांस करता देख पहले तो चौंक गया लेकिन फिर बिना कुछ कहे अपने काम में लग गया। अब यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


शख्स ने सोशल मीडिया पर रील पोस्ट कर लिखा, ‘ लाइन में खड़े सब लोग बोर हो रहे थे सोचा टाइम पास करवा दूं।” वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग अस्पताल में इस तरह की रील बनाने पर आपत्ति जता रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब डांस करने के लिए कोई जगह नहीं मिली, अस्पताल ही सही?

यह भी पढ़ें : Video: मुंबई की हसीना तारा ढिल्लों कौन? जिसने पाकिस्तानी ‘अंकल’ से किया निकाह

विज्ञापन

एक ने लिखा कि शर्म कर ले भाई, अगर यहां आप की फैमिली होती तब भी आप यहां डांस करते क्या? हद होती वह यार किसी चीज की। एक अन्य ने लिखा कि छपरी और इंफ्लुएंसर में यही फर्क होता है। एक अन्य ने लिखा कि अरे भाई तू जगह देख पहले कहां खड़ा है? ऐसे हॉस्पिटल में लोगों को परेशान करने का कोई मतलब है क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola