Video: मुंबई की हसीना तारा ढिल्लों कौन? जिसने पाकिस्तानी 'अंकल' से किया निकाह

Who Is Tara Dhillon? :  कौन है वह लड़की, जिसमें पाकिस्तान के 55 साल के शख्स से शादी की है। दोनों के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Who is tara dhillon

Who Is Tara Dhillon? :  मुंबई की एक खूबसूरत लड़की ने पाकिस्तान के 55 साल के अधेड़ से शादी कर ली है। इस शादी की चर्चा खूब हो रही है। कोई कह रहा है कि मुंबई की लड़की ने पैसों के लिए 55 साल के शख्स के साथ शादी की है तो कोई कह रहा है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। सोशल मीडिया पर इस कपल के कई वीडियो वायरल हैं।आखिर कौन है मुंबई की तारा ढिल्लों, जिन्हें पाकिस्तानी से की शादी?

विज्ञापन

मुंबई की लड़की ने पाकिस्तानी से की शादी

पाकिस्तानी से शादी करने वाली भारतीय लड़की की इसलिए खूब चर्चा हो रही क्योंकि दोनों के उम्र में भी काफी अंतर है, साथ ही देशों के रिश्ते भी ठीक नहीं है। तारा ढिल्लों और पाकिस्तान के बुजुर्ग बिजनेसमैन सलीम गौरी ने शादी के बाद अपना हनीमून वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन

कौन है तारा ढिल्लों?

तारा ढिल्लों मुंबई की रहने वाली हैं और वे इंटरनेशनल मार्केटिंग कंपनी से जुड़ी हुई हैं। उनके पति पाकिस्तान के आईटी उद्योगपति सलीम गौरी हैं। सलीम नेटसॉल टेक्नोलॉजी कंपनी के संस्थापक और सीईओ हैं और उनका कारोबार दुनिया भर में फैला हुआ है। दोनों की लाइफ स्टाइल के वीडियो लोगों को हैरान कर रहे हैं।

देखें वीडियो 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tara Tsg (@tara_tsg)


मुंबई की तारा ढिल्लों का 55 साल के पाकिस्तानी अमीर बिजनेसमैन सलीम गौरी से प्यार में पड़ना ज्यादातर लोग बिजनेस रिलेशनशिप से जोड़कर देख रहे हैं। दोनों के कई वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर बड़ी संख्या में लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोग कम उम्र का जिक्र कर ट्रोल कर रहे हैं तो कुछ दोनों को दुआएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि जिंदगी एक बार मिलती है और फैसला अपना होना चाहिए। जिंदगी अपने हिसाब से जीनी चाहिए। एक ने लिखा कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है और ना ही कोई सीमा होती है। पाकिस्तान तो फिर भी बहुत पास में है। एक अन्य ने लिखा कि वैसे पैसा तो किसी से भी प्यार करवा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ