हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video : देखें भयंकर एक्सीडेंट में कैसे बच निकला शख्स? वीडियो देखने के बाद कंफ्यूज हो गए लोग

Bike Accident Video Viral : सोशल मीडिया पर बाइक एक्सीडेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एक्सीडेंट के बाद लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि आखिर गलती किसकी है?

विज्ञापन

Bike Accident Video Viral : तेज रफ्तार का कहर कई बार देखने को मिल चुका है। हाल ही गुरुग्राम में एक शख्स की मौत उस वक्त हो गई थी जब वह तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था और गलत दिशा से आ रही एक कार से टक्कर हो गई थी। अब एक बार फिर एक कार और एक बाइक की टक्कर हुई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद किसी को समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर गलती किसकी है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक एक व्यस्त सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहे हैं। हेलमेट में लगे कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो रहा है। एक युवक तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने लगा लेकिन इसी दौरान अचानक सामने एक कार आ गई। बाइक कंट्रोल नहीं हुई, सीधे कार से टकरा गई।

इस टक्कर में बाइक चालक बाइक के साथ जमीन पर गिर पड़ा। हैरानी तब हुई जब इतनी भीषण टक्कर के बाद बाइक चालक उठ खड़ा हुआ। इतने में उसके कुछ अन्य साथी वहां पहुंच गए और बाइक को उठाया। वहीं कार चालक भी वहां से जाता दिखाई दे रहा है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बाइक पर तेलंगाना का नंबर प्लेट है, वीडियो कहां और कब का है। इससे जुड़ी जानकारी नहीं मिल सकी है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर कर पूछा गया कि इसमें गलती किसकी है? जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

यह भी पढ़ें : दोस्त का दावा- पुलिस ने सबूत के तौर पर Video नहीं लिए, मां ने क्या उठाए सवाल?

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह कार चलाने वाले की गलती है, क्योंकि उसने बिना इंडिकेटर के अचानक दाईं ओर मोड़ लिया। साथ ही बाइक चलाने वाले की भी कुछ गलती है, क्योंकि वे इस तरह से गाड़ी चला रहे थे जैसे कि यह कोई हाईवे हो। एक ने लिखा कि सबसे बड़ी गलती बाइक चालक की है कि वह इस सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। एक अन्य ने लिखा कि कार चालक की भी गलती है कि वह अचानक गाड़ी को मोड़ रहा है, जो नियमों के खिलाफ है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola