Gurugram Accident: दोस्त का दावा- पुलिस ने सबूत के तौर पर Video नहीं लिए, मां ने क्या उठाए सवाल?

Gurugram Accident : दिल्ली से सटे गुरुग्राम में हुए हादसे को लेकर मृतक की मां और दोस्त ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। जहां दोस्त ने कहा कि पुलिस ने सबूत के तौर पर वीडियो नहीं लिए तो वहीं मां ने आरोपी की जमानत को लेकर निशाना साधा है।

Gurugram Accident

Gurugram Accident

Gurugram Car-Bike Accident : हरियाणा के गुरुग्राम में एसयूवी कार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इसे लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हादसे को लेकर जहां मृतक युवक के एक दोस्त ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सबूत के तौर पर वीडियो नहीं जुटाए तो वहीं मां ने एसयूवी ड्राइवर की जमानत पर सवाल उठाए।

गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर रॉग साइड से आ रही कार से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई थी, जिसमें 23 वर्षीय अक्षत गर्ग की मौत हो गई। इस मामले में कार के ड्राइवर कुलदीप ठाकुर को थोड़ी देर के बाद थाने से जमानत मिल गई थी। अक्षत का दोस्त प्रद्युम्न कुमार भी उसी सड़क पर एक अलग बाइक से था और उसके हेलमेट पर लगे कैमरे में अक्षत के हादसे की घटना कैद हो गई।

अक्षत गर्ग के दोस्त ने पुलिस पर लगाया बड़ा आरोप

इसे लेकर अक्षत गर्ग के दोस्त प्रद्युम्न कुमार ने दावा किया कि पुलिस ने हादसे की रिकॉर्डिंग देखी, लेकिन उस दिन इसे सबूत के तौर पर जब्त नहीं किया। पुलिस ने जमानत पर आरोपी के बाहर आने के 3 दिन के बाद फुटेज के लिए संपर्क साधा। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अक्षत की मदद के लिए अपनी कार से बाहर नहीं निकला, बल्कि डीएलएफ 2 इलाके में रहने वाले लोगों ने उसकी मदद की। आरोपी तब कार से बाहर निकला, जब प्रद्युम्न और अन्य लोग मदद के लिए पहुंच गए थे। आरोप लगाया कि कुलदीप ठाकुर ने गिरफ्तार होने से पहले किसी को फोन किया था।

मां ने आरोपी की जमानत पर उठाए सवाल

अक्षत गर्ग की मां रेखा गर्ग ने आरोपी को शीघ्र जमानत दिए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि उसे अपने बेटे के लिए न्याय चाहिए। एक गलत व्यक्ति ने उसके बेटे को मार डाला। पर्याप्त सबूत होने के बाद भी आरोपी को जमानत पर क्यों रिहा किया गया? उसका बेटा अब नहीं रहा, लेकिन आरोपी हादसे की रात शांति से सोया। पुलिस मदद क्यों नहीं कर रही है? कोई किसी की हत्या करके कैसे जमानत पा सकता है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ