Delhi Metro Viral Video : दिल्ली मेट्रो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। मेट्रो में रील बनाने वालों के खिलाफ कड़ाई बरते जाने के कुछ दिनों बाद अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की मेट्रो के अंदर और बाहर अपने ‘साजन’ को खोजने की कोशिश कर रही है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि दीदी अब बस कर दो।
वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा है ‘ एक मुलाकात जरूरी है सनम’। लड़की दिल्ली मेट्रो में अंदर यात्रियों के बीच किसी को खोजने की कोशिश कर रही है। वह मेट्रो से बाहर निकलकर प्लेटफॉर्म पर किसी को खोजते हुए दौड़ रही हैं।जब वह प्लेटफॉर्म से नीचे उतरने लगती है तो सीढ़ियों पर उसका साजन एक अन्य लड़के के साथ बैठा हुआ दिखाई देता है।
किसी और लड़की के साथ लड़के को बैठा देख ये लड़की चौंकने का नाटक कर रही है। इसके बाद दोनों (सीढ़ी पर बैठे लड़का और लड़की) वहां से चले जाते हैं। इससे लड़की को सदमा लगता है और वह तब गिर पड़ी जब दौड़ते हुए सीढ़ियों से उतरने की कोशिश कर रही थी। ध्यान रहे ये सब मेट्रो स्टेशन पर ही हो रहा है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मेरी हिम्मत तो देखो, मैंने इस वीडियो को अंत तक देखा। एक ने लिखा कि दीदी अब बस कर दो, माफ़ कर दी यात्रियों को, उन्हें भी जीने दो। एक अन्य ने लिखा कि इसको एक्टिंग नहीं आती, शर्म तो आती ही होगी।
यह भी पढ़ें : Rapido राइडर ने वसूल लिए 1000 रुपये, एक पोस्ट से हिल गई कंपनी!
एक अन्य ने लिखा कि मुंबई वाले इन्हें मुंबई क्यों नहीं बुला रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि भैया मजबूरी क्या थी कि इस वीडियो को शेयर कर दिया। एक अन्य ने लिखा कि इन लोगों को CISF वाले क्यों नहीं पीटते? एक ने लिखा कि मुझसे तो ये लोग कभी मिलते ही नहीं हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
19 mins agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
12 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
20 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
22 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines