Video: शादी में मिस्ट्री महिला देख चौंके बाराती, आखिर वो थी कौन? कोई नहीं जानता

Viral Video : शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए के महिला स्टेज पर पहुंच गई।

Viral Video (25)

Viral Video : शादी में बड़ी संख्या में लोग जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचते हैं। कुछ मेहमानों को परिवार अच्छे से जानता है तो कुछ अपरचित है लेकिन परिवार के सदस्य उन्हें पहचानते ही हैं। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शादी में दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए एक बुजुर्ग महिला पहुंच गई, जिसका चेहरा ढका हुआ था।

बुजुर्ग महिला स्टेज के पास लगे स्क्रीन पर दिख रहे दूल्हा-दुल्हन को देखकर उन्हें आशीर्वाद दे रही थी और जीवन जीने के लिए आसान राह बता रही थी। महिला के चेहरे पर मास्क था और पूरा सिर ढका हुआ था। उसका चेहरा तो नहीं दिख रहा था लेकिन जब महिला पर परिजनों की नजर पड़ी तो वह महिला को दूल्हा-दुल्हन के पास ले गए।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला दूल्हा-दुल्हन के साथ स्टेज पर मौजूद हैं, जहां शादी हो रही है। बुजुर्ग महिला ने जोड़े को आशीर्वाद दिया और जीवन मंत्र भी दिया। इसके बाद वह फिर स्टेज से नीचे आई और स्क्रीन पर दिख रहे दूल्हा-दुल्हन से कुछ कहा और चली गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TANYA SHETTY✨ (@_duskydiary__)


हैरानी की बात ये है कि ये किसी को नहीं पता कि आखिर ये महिला कौन थी, कहां से आई और वह दूल्हा-दुल्हन को अच्छी बातें कहकर क्यों चली गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर हजारों लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। वीडियो को 46 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब मैंने मां को उसकी ओर जाते देखा तो मुझे लगा कि वह उसे खाना या कुछ और देंगी लेकिन जब वह उसे मंच पर ले गई तो मेरा दिल पिघल गया। महिला के अच्छा व्यवहार करने के लिए दिल से धन्यवाद। एक अन्य ने लिखा कि यह एक भावनात्मक वीडियो है। मैं इस वीडियो को देखने के बाद अपने आंसू नहीं रोक पा रहा हूं। एक अन्य ने लिखा कि इंसान के साथ इंसान जैसा व्यवहार करना हमें इंसान बनाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ