---विज्ञापन---

Video: अस्पताल में शराबी की पिटाई का वीडियो वायरल, दाई ने चप्पल से जमकर धुना

MP Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अस्पताल में एक दाई एक शख्स की पिटाई कर रही है।दाई ने चप्पल से शख्स को जमकर पीटा, वहां मौजूद लोग बस तमाशा देखते रहे।

MP Viral Video : शराब के नशे में इंसान खुद को सबसे ताकतवर और समझदार समझने लगता है। ऐसे में कई बार विवाद होता है और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। मध्य प्रदेश के दामोह से एक ऐसी घटना सामने आई है, यहां एक शराबी की पिटाई अस्पताल की दाई ने की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि दमोह के हटा सिविल अस्पताल में शराबी अक्सर आतंक मचाते हैं, तोड़फोड़ करते हैं। कई बार पुलिस कार्रवाई भी करती है लेकिन इस तरह की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अब जो वीडियो सामने आया है उसमें एक शख्स की अस्पताल की दाई पिटाई कर रही हैं और अन्य लोग तमाशा देख रहे हैं।

---विज्ञापन---

दाई ने क्यों पीटा?

बताया गया कि घटना मंगलवार शाम की है। एक शख्स की पत्नी अस्पताल में प्रसव वार्ड में भर्ती थी। इसी बीच महिला का पति शराब के नशे में उस जगह जाने लगा, जहां महिलाओं की डिलीवरी कराई जाती है। दाई कमलारानी ने उसे पुरुष वर्जित बताकर रोका तो वह भड़क गया और गाली-गलौज कर उत्पात मचाने लगा। इसी दौरान शराबी ने दाई से अभद्रता की और उसके साथ मारपीट कर दी।


दाई ने इसके जवाब में शख्स की पिटाई शुरू कर दी। पहले तो चप्पलों से पीटा और जब ये शख्स जमीन पर गिरा तो दाई ने पैर से भी शराबी शख्स की पिटाई की। इस दौरान वहां कई महिलाएं और पुरुष मौजूद थे लेकिन किसी ने भी बीच बचाव करने की कोशिश नहीं की और ना शख्स को वहां से भगाने में मदद की।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : पैसे बचाने के लिए सूअर का खाना खा गई महिला, इन्फ्लुएंसर की चौंकाने वाली करतूत

दाई ने अस्पताल प्रबंधन को इसकी जानकारी दी और अपनी आप बीती सुनाई। घटना की जानकारी हटा पुलिस को दी और शराबी शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अब हटा पुलिस आरोपी वर्धा निवासी चन्द्रभान अहिरवार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

First published on: Nov 06, 2024 02:55 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola