Viral Video: सोशल मीडिया पर हमें रोज कई फनी वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसे देखकर हम अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। ऐसा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति डिवाइडर से टकराकर कुछ ऊंचाई पर उड़ जाता है और एक गाड़ी के सामने बोनट पर गिर जाता है। हालांकि उसे कोई चोट नहीं लगी, बल्कि वो खुद उठकर अपनी स्कूटी उठाने आए। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वो आदमी बड़ी दुर्घटना से बच गया है। आइए इस वायरल वीडियो के बारे में जानते हैं।
वीडियो में क्या खास ?
इस वीडियो में आपको सड़क के बीच गाड़ियां आती दिखाई देंगी। इसी बीच स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति अचानक डिवाइडर के स्लोब पर स्कूटी चढ़ा देता है, जिससे वह हवा में उछल जाता है। तभी सामने से एक पिकअप आ जाती है, जिससे वह सीधा कार के बोनट पर जाकर गिर जाता है और उसकी स्कूटी भी पिकअप के टायर के पास गिर जाती है। गनीमत ये रही कि उस आदमी को कोई गंभीर चोट नहीं लगती है और वह खुद ही अपनी स्कूटी उठाने के लिए आगे बढ़ता है। इस वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे। यहां हम आपके लिए उस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।
आए कई मजेदार कमेंट
इस वीडियो पर 6 मिलियन यानी 60 लाख से ज्यादा व्यूज और 190000 से ज्यादा लाइक्स हैं। इस वीडियो पर लोगों ने बहुत से मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया है कि किस कंपनी का स्कूटर है? इसकी कीमत कितनी है? वहीं एक दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया कि वीडियो रिकॉर्ड करने वालों को 1000 तोपों की सलामी। एक अन्य यूजर ने कहा धूम 4 के डिलीटेड सीन। एक और यूजर ने कमेंट किया, पापा का मगरमच्छ उड़ने की तैयारी करते हुए।
कुछ यूजर ने वीडियो पर मिक्स रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने पोस्ट किया कि दुख भी हुआ और एंटरटेनमेंट भी। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि उड़ने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।
यह भी पढ़ें – Bee Queen of Kashmir: कौन है सानिया जेहरा? 20 साल की उम्र में हासिल किया बड़ा खिताब
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines