Mumbai Girls Viral Video: मुंबई की दो लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की हरकत सोसाइटी में लगे CCTV में कैद हो गई। इन दोनों लड़कियों ने आधी रात को सोसायटी के लोगों को इस कदर परेशान किया कि उम्रदराज लोग घबरा गए थे। अब सोशल मीडिया पर लोग इनपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां सीढ़ियों से एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जा रही हैं। इस दौरान वह कई घरों के डोर बेल को बजाती हैं। बताया गया कि दोनों लड़कियों ने कई फ्लैट्स के डोर बेल को बजाया और दरवाजा भी बाहर से बंद करने का प्रयास किया।
इतना ही नहीं, दोनों लड़कियां हसंते हुए अपनी हरकत रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही हैं और इनकी करतूत सीसीटीवी में भी कैद हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नशे में धुत थीं।
पोस्ट का स्क्रीनशॉट
वीडियो को @shreshtpoddar नाम के X यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि दो लड़कियां बिल्डिंग में दाखिल हुई और डोर बेल को बजाने और दरवाजे को बंद करने की कोशिश की, जहां अधिकतर लोग उम्रदराज हैं। पिछले कुछ वर्षों में आसपास कई डकैती के प्रयास, बिजली की आग और यहां तक कि हत्याएं भी हुई हैं। रात में तेज आवाज हमें परेशान करतीं और डराती हैं।
https://twitter.com/shreshtpoddar/status/1751971319074390474
वीडियो शेयर कर शख्स ने बताया कि इस घटना से मेरी मां और मैं घबरा गए थे। समझ नहीं आ रहा हैं कि इनकी शिकायत कैसे करूं? शख्स के इस पोस्ट के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और इसे गंदा मजाक कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Video: ‘कविता नहीं इंसान ही खत्म हो गया’, मंच पर कवि की हो गई मौत, तालियां बजाते रहे लोग
एक ने लिखा कि मुझे उम्मीद हैं कि ऐसे बेशर्म लोगों के खिलाफ पुलिस जरूर एक्शन लेगी। एक ने लिखा कि सर, “महिला सशक्तिकरण” जोरों पर है। याद रखें, ये अबला नारी हैं, और आप ही दोषी हो सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि जो लोग माफ करने देने की बात कर रहे हैं, उनसे मेरा एक ही सवाल हैं कि अगर ये लड़के होते तो क्या तब भी यही रवैया होता?
यह भी पढ़ें : ‘फटे कपड़े और अंडरवियर में एक्टिंग करने लगें तो…’CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी
सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा हैं और लोग दोनों लड़कियों को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स दोनों लड़कियों की हरकत को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। हालांकि विवाद अधिक बढ़ता देख वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने ट्वीट को डिलीट कर दिया।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
8 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
14 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines