---विज्ञापन---

मुंबई में लड़कियों ने की ‘शर्मनाक हरकत’, वीडियो देख भड़क गए लोग

Mumbai Girls Viral Video : वीडियो में देखा जा सकता हैं कि कैसे दो लड़कियां एक सोसाइटी में दाखिल होती हैं और वीडियो रिकॉर्ड करते हुए अपनी हरकत को रिकॉर्ड कर रही हैं।

---विज्ञापन---

Mumbai Girls Viral Video:  मुंबई की दो लड़कियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों की हरकत सोसाइटी में लगे CCTV में कैद हो गई। इन दोनों लड़कियों ने आधी रात को सोसायटी के लोगों को इस कदर परेशान किया कि उम्रदराज लोग घबरा गए थे। अब सोशल मीडिया पर लोग इनपर जमकर भड़ास निकाल रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों लड़कियां सीढ़ियों से एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर जा रही हैं। इस दौरान वह कई घरों के डोर बेल को बजाती हैं। बताया गया कि दोनों लड़कियों ने कई फ्लैट्स के डोर बेल को बजाया और दरवाजा भी बाहर से बंद करने का प्रयास किया।

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं, दोनों लड़कियां हसंते हुए अपनी हरकत रिकॉर्ड करती दिखाई दे रही हैं और इनकी करतूत सीसीटीवी में भी कैद हो रही है। दावा किया जा रहा है कि दोनों लड़कियां नशे में धुत थीं।

Mumbai Girls Viral Video

पोस्ट का स्क्रीनशॉट

---विज्ञापन---

वीडियो को @shreshtpoddar नाम के X यूजर ने शेयर किया है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा कि दो लड़कियां बिल्डिंग में दाखिल हुई और डोर बेल को बजाने और दरवाजे को बंद करने की कोशिश की, जहां अधिकतर लोग उम्रदराज हैं। पिछले कुछ वर्षों में आसपास कई डकैती के प्रयास, बिजली की आग और यहां तक ​​कि हत्याएं भी हुई हैं। रात में तेज आवाज हमें परेशान करतीं और डराती हैं।

वीडियो शेयर कर शख्स ने बताया कि इस घटना से मेरी मां और मैं घबरा गए थे। समझ नहीं आ रहा हैं कि इनकी शिकायत कैसे करूं? शख्स के इस पोस्ट के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अब इस लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं और इसे गंदा मजाक कह रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : Video: ‘कविता नहीं इंसान ही खत्म हो गया’, मंच पर कवि की हो गई मौत, तालियां बजाते रहे लोग

एक ने लिखा कि मुझे उम्मीद हैं कि ऐसे बेशर्म लोगों के खिलाफ पुलिस जरूर एक्शन लेगी। एक ने लिखा कि सर, “महिला सशक्तिकरण” जोरों पर है। याद रखें, ये अबला नारी हैं, और आप ही दोषी हो सकते हैं। एक अन्य ने लिखा कि जो लोग माफ करने देने की बात कर रहे हैं, उनसे मेरा एक ही सवाल हैं कि अगर ये लड़के होते तो क्या तब भी यही रवैया होता?

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘फटे कपड़े और अंडरवियर में एक्टिंग करने लगें तो…’CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी

सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा हैं और लोग दोनों लड़कियों को सबक सिखाने की बात कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स दोनों लड़कियों की हरकत को बेहद शर्मनाक बता रहे हैं। हालांकि विवाद अधिक बढ़ता देख वीडियो शेयर करने वाले शख्स ने ट्वीट को डिलीट कर दिया।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 30, 2024 02:59 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola