Mumbai Local Train : भारत में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं, कुछ मुंबई तो कुछ दिल्ली में रुकते हैं और देश घूमते हैं। मुंबई की लोकल ट्रेन भी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी पर्यटक मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर वीडियो रिकॉर्ड करता दिखाई दे रहा है। इसी बीच ट्रेन आई और एक शख्स फोन छीन कर फरार हो गया। हलांकि इस खबर में एक मजेदार ट्विस्ट है।
मुंबई लोकल ट्रेन का वीडियो वायरल
एडम नाम का एक विदेशी शख्स व्यक्ति भारत घूमने आया और मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर खड़े होकर लोकल ट्रेन का वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। हालांकि इसी दौरान एक ट्रेन आई और उसमें सवार शख्स ने चलती ट्रेन से मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीने जाने की घटना फोन में रिकॉर्ड हो गई और यह वीडियो वायरल हो रहा है लेकिन जिस शख्स का फोन छीना गया और जिसने छीना, दोनों एक दूसरे के परिचित हैं।
वीडियो शेयर कर लिखा गया कि मैं विश्वास नहीं कर सकता कि ऐसा हुआ। चर्चगेट, मुंबई से ट्रेन रवाना होने का वीडियो रिकॉर्ड करते समय, मेरा फोन चोरी हो गया। मैंने किसी से मदद नहीं मांगी क्योंकि वह अपराधी कोई और नहीं बल्कि TRIPOLOGY होस्ट एलन था। दरअसल दोनों एक दूसरे को जानते हैं और मजाक के लिए इस वीडियो को रिकॉर्ड किया था।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये लोग घूमने आए हैं कि देश को बदनाम करने के लिए? एक अन्य ने लिखा कि यह वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। इस वीडियो पर भरोसा न करें। मुंबई शहर एक बेहद सुरक्षित और समृद्ध शहर है, जो वैश्विक स्तर पर अपना अलग स्थान रखता है। एक ने लिखा कि मैं दो बार मुंबई रह चुका हूं, कई बार लोकल ट्रेनों से यात्रा की है। चोरी या सुरक्षा को लेकर कभी कोई समस्या नहीं हुई।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि विदेश से यहां घूमने आते हैं और फिर यहां की छवि को बदनाम कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा कि विदेशी भी यहां आकर चोर बन रहे हैं। एक ने लिखा कि मुंबई में वंदे भारत, नमो भारत ट्रेन शुरू हो गई लेकिन इन लोगों को मुंबई के लोकल ट्रेन की ही वीडियो बनानी है। एक अन्य ने लिखा कि इसको सबक सिखाना पड़ेगा इसका फोन गायब करना पड़ेगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
3 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines