ड्राइवर के बिना ही दौड़ने लगी दरोगा की गाड़ी, एक को रौंदा; 'ड्राइवरलेस' कार का वीडियो वायरल

MP Sagar Viral Video : मध्य प्रदेश के सागर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक ‘ड्राइवरलेस’ कार एक सफाई कर्मचारी को कुचलती दिखाई दे रही है। कार में दो पुलिसकर्मी सवार थे।

Sagar Video

MP Sagar Viral Video : मध्य प्रदेश के सागर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, कार बिना ड्राइवर के ही सड़क पर दौड़ने लगी और एक शख्स को घायल कर दिया। वीडियो में दो पुलिसकर्मी भी सवार थे। वीडियो वायरल होने के बाद कार में बैठे दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। गनीमत रही है कि कार की चपेट में आए शख्स की जान बच गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक एसयूवी अचानक ढलान से लुढ़कते हुए आगे बढ़ने लगी। धीरे-धीरे कार की रफ्तार तेज हो गई और सड़क की सफाई कर रहे एक सफाई कर्मचारी को टक्कर मार दी। कार सफाई कर्मचारी के ऊपर से गुजर गई और एक दीवार से टकरा गई। दीवार से टकराने के बाद कार रुक गई और उसमें से एक अधिकारी को बाहर निकलते देखा जा सकता है।

बताया गया कि देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे और महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह खाना खाने एक होटल में गए थे। घटना के वक्त गाड़ी में इंस्पेक्टर आनंद सिंह, ड्राइविंग सीट के बगल की सीट पर बैठे थे जबकि ड्राइवर इंस्पेक्टर रोहित डोंगरे के साथ होटल में था। ढलान पर खड़ी गाड़ी अचानक लुढ़कने लगी और सफाई कर रहे सफाईकर्मी पर चढ़ गई।


इस घटना में सफाई कर्मचारी 25 साल के प्रदीप वाल्मीकि घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शुरूआती जानकारी के अनुसार ड्राइवर हैंडब्रेक लगाये बिना ही चला गया और कार में बैठे आनंद सिंह कार को कंट्रोल नहीं कर पाए और ये हादसा हो गया। वीडियो वायरल हुआ तो दोनों पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे और महिला थाना प्रभारी आनंद सिंह को सस्पेंड कर दिया है। दोनों पुलिस अधिकारी भारतीय न्याय संहिता की ट्रेनिंग लेने के लिए सागर आए थे और ट्रेनिंग के बाद लंच करने के लिए रुके थे, इसी दौरान हादसा हुआ।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ