Viral Video : फ्लाइट में बवाल के कई वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी यात्री शराब के नशे में हंगामा खड़ा कर देते हैं तो कभी यात्रियों की आपसी लड़ाई के कारण विवाद होता है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट क्रू मेंबर यात्रियों पर चिल्लाती दिखाई दे रही है। क्रू मेंबर एक यात्री की मांग सुनकर भड़क गई थी, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया था।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मोरक्को से मॉन्ट्रियल जाने वाली एयर कनाडा की फ्लाइट AC73 में हुई है। यात्री की मांग सुनकर फ्लाइट अटेंडेंट ने यात्री को विमान से उतारने की कोशिश की। इसके बाद जब सारे यात्री एक साथ खड़े हो गए तो उसने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। फ्लाइट अटेंडेंट से जब लोगों ने कहा कि पायलट को बुलाया जाए।
क्रू-मेंबर ने की बदतमीजी
कैप्टन को बुलाने की मांग पर फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि मैं अपने चालक दल के साथ कोई बेहूदा हरकत नहीं होने देना चाहती। इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी शुरुआत में ही फ्लाइट अटेंडेंट गुस्से में यात्री पर चिल्लाती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि किसी यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट से कंबल की डिमांड की थी। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इससे पहले क्या हुआ था। विवाद के बाद फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया।
देखें वीडियो
वहीं वायरल वीडियो को देखकर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि हो सकता है कि यात्री की तबीयत ठीक ना रही हो। उसे ठंड लग रही होगी। अगर उसने कंबल मांग भी लिया तो इसमें इतना गुस्सा होने वाली कौन सी बात थी? इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। एक सोशल मीडिया यूजर ने फ्लाइट में हंगामा करने वाली क्रू मेंबर पर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें :शादी के बाद पहली रात नग्न अवस्था में बिल्डिंग से नीचे गिरी लड़की, दुल्हन की मौत से दहशत
वहीं वीडियो वायरल होने के बाद एयर कनाडा की तरफ से कहा गया है, ‘हम इस घटना को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं। इसकी समीक्षा की जा रही है और हम उचित कार्रवाई करेंगे।’ बता दें कि फ्लाइट अटेंडेंट के रवैये पर अधिकतर लोगों ने नाराजगी जताई है, हो सकता है कि उस पर कार्रवाई की जाए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines