शादी के बाद पहली रात नग्न अवस्था में बिल्डिंग से नीचे गिरी लड़की, दुल्हन की मौत से दहशत

Gride Death Wedding Night : एक दुल्हन की शादी के बाद पहली रात को ही बिल्डिंग से गिरकर मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि जब दुल्हन नीचे गिरी तो वह नग्न अवस्था में थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bride Death
विज्ञापन

Gride Death Wedding Night : शादी के बाद पहली रात को एक दुल्हन की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि शादी के बाद दुल्हन अपने पति  के साथ घर में थी। वह बिल्डिंग से नीचे गिरी और उसकी मौत हो गई। जिस वक्त लड़की नीचे गिरी वह नग्न अवस्था में थी।

23 साल की लड़की सेनिया वोदयानित्स्काया, 24 साल के दूल्हे किरिल के साथ सेंट पीटर्सबर्ग में रह रही थी। घटना के वक्त भी वह अपने दूल्हे के साथ ही थी। शादी में परिवार के लोगों के साथ ही तमाम रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए थे लेकिन इसी रात सेनिया अपार्टमेंट की 15वीं मंजिल से नीचे गिर गई और उसकी मौत हो गई। हैरानी की बात ये है कि जब लड़की नीचे गिरी तो वह नग्न अवस्था में थी।

विज्ञापन

दुल्हन की मौत के बाद हिरासत में पति

दुल्हन की इस तरह मौत की जानकारी मिलते ही दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की है। शुरुआती पूछताछ में उसने अपनी भूमिका होने से इनकार कर दिया है। मिली जानकारी के बाद, अभी तक इसे सिर्फ एक हादसा माना जा रहा है।

एक-दूसरे से प्यार करते थे पति -पत्नी

शादी में शामिल लोगों का कहना है कि पति अपनी पत्नी से खूब प्यार करता था। शादी के दिन ही दोनों बहुत खुश थे। किसी तरह का कोई तनाव नहीं दिखाई दिया। ऐसे में दोनों के बीच विवाद की कोई जानकारी नहीं है। बिल्डिंग से गिरने से पहले सेनिया ने अपने पति के साथ कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

विज्ञापन

हैरानी की बात ये है कि दुल्हन नग्न अवस्था में बिल्डिंग से नीचे कैसे गिरी? वह अपने पति के साथ अपार्टमेंट में थी, उसे इस बात की जानकारी क्यों नहीं है? कहीं इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं? ऐसे कई सवाल हैं, जो इस घटना के बाद उठाए जा रहे हैं। इन्हीं सवालों का जवाब खोजने के लिए पुलिस ने दुल्हन के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ