Vastu Tips: आम तौर पर हम घरों में छिपकली को देखते ही भगा देते हैं या उसे मार देते हैं। वैसे ज्योतिष की बात की जाए तो ज्योतिष में छिपकली को शुभ बताया गया है। घर की अलग-अलग जगहों पर छिपकली का दिखना अलग-अलग खुशखबरियां लेकर आता है। जानिए शकुन शास्त्र से जुड़ी ऐसी ही कुछ बातों के बारे में
घर में सुबह छिपकली का दिखना (Lizard Vastu Tips in Hindi)
ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार घर में छिपकली का होना एक शुभ लक्षण है। जहां एक ओर छिपकली मक्खी-मच्छर और दूसरे कीड़े-मकौड़े खा कर घर की गंदगी दूर करती हैं, वहीं दूसरी ओर उसका दिखना पैसे के आने का संकेत देता है।
यदि घर में सुबह उठते ही छिपकली दिखाई देना किसी बड़े आर्थिक लाभ की भविष्यवाणी करता है। यदि छिपकली सुबह के समय घर के फर्श पर चलती हुई दिखे तो निश्चित रूप से आय के नए स्रोत बनते हैं और इनकम बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके
घर के पूजा स्थान पर छिपकली का होना (Lizard in Temple)
घर में पूजास्थान या पूजा के कक्ष में छिपकली का होना लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक है। आपने भी यह नोट किया होगा कि छिपकली घर के चाहे जिस कोने में दिख जाएं, पूजा स्थान पर नहीं दिखती है। जहां पूजा कक्ष में छिपकली रहती है, वहां अखंड लक्ष्मी का वास होता है और कुबेर के भंडार भी उस घर के लिए खुल जाते हैं। अतः वहां से तो भूल कर भी छिपकली को न भगाएं।
दिवाली की रात छिपकली का दिखना
यूं तो दिवाली की रात को छिपकली दिखाई नहीं देती है लेकिन यदि उस दिन जिस भी व्यक्ति को छिपकली दिख जाए, उसका भाग्य खुल जाता है। आने वाला समय उस व्यक्ति के लिए कई तरह की खुशखबरियां लेकर आता है।
शरीर पर छिपकली के गिरने का भी है अलग अर्थ
लोग जिस छिपकली को देखते ही डर जाते हैं, वही छिपकली यदि व्यक्ति पर गिर जाए तो क्या होगा? शकुन शास्त्र में कहा गया है कि यदि व्यक्ति के सिर पर छिपकली गिरे तो व्यक्ति के भाग्य में राजयोग बनता है। वह जिस भी कार्य में हाथ डालता है, उसमें सफलता मिलती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
14 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines