Valentine’s Day 2023: 14 फरवरी प्यार का सबसे बड़ा दिन, जिसे दुनिया भर में वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, एक ऐसा दिन है जो दूसरों के प्रति प्यार और स्नेह व्यक्त करते है। इस दिन प्रेमी जोड़े प्यार भरे संदेशों के साथ कार्ड, फूल या चॉकलेट भेजते हैं। जबकि हम में से अधिकांश को इसके बारे में पता होना चाहिए, जो हम नहीं जानते हैं वह यह है कि यह दिन इतिहास में अन्य प्रमुख घटनाओं के लिए भी महत्व रखता है। आइए नजर डालते हैं इन अनजानी घटनाओं पर-
और पढ़िए –Valentine Day 2023: लाल गुलाब से प्रेम का इजहार… आखिर इस रंग को क्यों माना जाता है प्यार का रंग?
वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत कब से हुई?
वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को विश्वभर में मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन को मनाने की शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के दौर में ही हो गई थी। उस वक्त रोम में एक पादरी हुआ करते थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्होंने ही पहली बार वैलेंटाइन डे की शुरुआत की थी।
और पढ़िए –Valentine Day Recipe: पार्टनर को करना है खुश! ट्राय करें ये खास रेसिपी
क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे
माना जाता है कि सैंट वैलेंटाइन पूरी दुनिया में प्यार को बढ़ाने के बारे में सोचते थे, लेकिन जहां वह रहते थे वहां उस शहर के राजा क्लॉडियस को ये बात मंजूर ना थी। राजा का मानना था कि प्यार और शादी पुरुषों की बुद्धि और शक्ति को खत्म कर देती है। इसलिए राजा ये आदेश दिया था, वहां के सैनिक और अधिकारी शादी नहीं करेंगे।
सैंट वैलेंटाइन को हुई थी इस दिन फांसी
हांलाकि सेंट वैलेंटाइन ने राजा के इस आदेश का विरोध किया था और कई अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवाई थी। जब राजा को इस बारे में पता लगा तो वह गुस्से में आ गया और उन्होंने 14 फरवरी के दिन ही सेंट वैलेंटाइन को फांसी पर चढ़ा दिया था। इसके बाद उनके निधन के बाद हर साल 14 फरवरी को ही सैंट वेलेंटाइन के बलिदान को याद करने के लिए इसे ‘प्यार के दिन’ के रूप में मनाया जाता है।
सेंट वैलेंटाइन ने जेलर की बेटी को नेत्र दान किए थे
कहा जाता है कि सेंट के निधन को एक खास कारण से याद किया जाता है। कहते हैं कि उन दिनों शहर के जेलर की एक बेटी थी, जैकोबस नाम की वह लड़की नेत्रहीन थी। सेंट वैलेंटाइन ने उनकी मौत के वक्त जेलर की बेटी को अपनी आंखें दान कर दी थीं।
और पढ़िए –मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
16 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines