Vakri Mangal Gochar 2022: पंचांग के अनुसार रविवार को मंगल ग्रह का वृषभ राशि में गोचर हो रहा है। इस समय मंगल वक्री गति कर रहा है। ज्योतिष में मंगल को एक क्रूर ग्रह माना गया है जो युद्ध और खून-खराबे का प्रतीक है। ऐसे में वक्री मंगल का गोचर नवंबर और दिसंबर माह में देश और दुनिया के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आएगा।
कब होगा मंगल का राशि परिवर्तन (Vakri Mangal Gochar 2022 Date)
खगोल विद्या के अनुसार 30 अक्टूबर 2022 को मंगल मिथुन राशि में वक्री हुआ था जो अब 13 जनवरी 2023 तक वक्री ही रहेगा। वक्र गति से चलता हुआ मंगल 13 नवंबर को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस घटना के कारण कई बड़े विवाद खड़े होंगे, आम जनता और राजनेताओं पर भी इसका बड़ा असर होगा। जानिए वक्री मंगल का गोचर अपने साथ क्या लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: आपकी हर मनचाही इच्छा पूरी करेंगे ज्योतिष के ये आसान टोटके
दुनिया पर मंडराएगा युद्ध का खतरा
मंगल को युद्ध का कारक माना गया है। ऐसे में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पहले से ज्यादा भयंकर स्थिति में पहुंच सकता है। जान-माल का ज्यादा नुकसान होगा। भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन के बीच सीमा विवाद के चलते छिटपुट झड़पें हो सकती हैं। दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी सैन्य संघर्ष छिड़ सकते हैं।
अर्थव्यवस्था पर होगा बड़ा असर
ज्योतिष में मंगल भूमि और रियल एस्टेट बिजनेस का प्रतिनिधित्व करता है। इन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आने वाला समय कठिन होगा। रियल एस्टेट के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से जुड़े व्यापार भी वक्री मंगल के राशि परिवर्तन से प्रभावित होंगे। कंपनियों में हड़ताल या तालाबंदी या पैसे संबंधी समस्याएं आएंगी। देश की अर्थव्यवस्था के हिसाब से भी यह समय उपयुक्त नहीं रहेगा।
यह भी पढ़ें: सुख-समृद्धि-सौभाग्य पाने के लिए शनिवार को ऐसे करें गणेशजी की पूजा
बढ़ेगा आगजनी, दुर्घटनाओं और महामारी का खतरा
इस ग्रह के अशुभ प्रभाव के चलते देश में कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आ सकती हैं। दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है। किसी बड़ी दुर्घटना में काफी लोगों के हताहत होने के समाचार मिल सकते हैं। शरीर में मंगल रक्त और जीवन ऊर्जा का कारक है। अतः मंगल का राशि परिवर्तन किसी बड़ी महामारी के आगमन का संकेत हो सकता है। लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष के ज्ञान पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। news24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
अभी पढ़ें – आज का राशिफल यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines