हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बिस्तर पर युवक को चंद सेकंड में जड़ दिए 50 थप्पड़, तस्वीरों में दिखी बेरहमी से पिटाई

Uttarakhand News : चमोली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ दोस्तों ने मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई की है। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित युवक के परिजनों पुलिस थाने में तहरीर देखकर केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन

Uttarakhand News : आजकल छोटी उम्र के बच्चे भी गैंग बनाकर गुंडागर्दी कर रहे हैं,छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करते हैं और मारपीट का वीडियो बेखौफ होकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। उत्तराखंड के चमोली का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक की पिटाई कर रहे हैं और इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं।

मामला चमोली के नंदानगर क्षेत्र का बताया जा रहा है, सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक बेड पर बैठा हुआ है जबकि तीन से चार युवक वहां आस-पास में खड़े हैं। कुछ देर तक आपस में बातचीत होती है तभी अचानक एक दो युवकों ने मिलकर बेड पर बैठे शख्स को पीटना शुरू कर दिया।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स को दोनों मिलकर लगातार थप्पड़ मारते रहे, कुछ ही सेकंड में दोनों ने मिलकर युवक को करीब 50 थप्पड़ और मुक्के जड़ दिए। दर्द के कारण वह चिल्ला पड़ा लेकिन वे नहीं मानें। हैरानी की बात ये है कि इन्होंने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो के जरिए अब इन पर कार्रवाई होने वाली है।

विज्ञापन

देखें वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब 

बताया जा रहा है कि मारपीट करने पहुंचे के एक शख्स ने वीडियो रिकॉर्ड किया था और गलती से उसने इस वीडियो को कहीं शेयर कर दिया। वीडियो वायरल हो गया और पीड़ित लड़के परिजनों तक पहुंच गए। परिजनों ने वीडियो देखने के बाद पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने थाना नंदानगर में तहरीर दी और पांच युवाओं के ऊपर आई.पी.सी की धराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें : ये वीड‍ियो देख लेंगे तो भूलकर भी गाड़ी से बाहर नहीं न‍िकालेंगे हाथ, डरा देगा ये VIDEO

विज्ञापन

30 जून को देवेंद्र सिंह नाम के शख्स ने थाना नंदानगर में तहरीर देते हुए कहा कि 28 जून की शाम को उसके बेटे योगेश के साथ उसके ही घर में घुसकर कनोल निवासी हरेंद्र,कुलवंत,नरेंद्र सहित दो अन्य ने मारपीट कर गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना में उसके पुत्र को काफी चोट आई है। पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 18/24 धारा 323/504/506/452 आई.पी.सी. में केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola